दिल कबड्डी

फिल्म की कहानी आज की मुम्बइया जीवनशैली को दिखाती है। फिल्म शहर में रहने वाले दंम्पती के बदलते रिश्तों की पड़ताल करती है। फिल्म मुख्य किरदारों के अलगाव को प्रदर्शित करती है। आम तौर पर फिल्में पति-पत्नी में अलगाव से पहले की सिचुएशन पर कहानी को फोकस करती हैं।
मगर इस फिल्म में अलगाव के बाद के पति-पत्नी के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को दिखाया गया है। इसके बावजूद इस फिल्म से जुड़े लोगों का दावा है कि यह गंभीर या उबाऊ फिल्म नहीं होगी बल्कि इसमें जिंदगी के नए पहलुओं को हल्के-फुल्के ढंग से पेश किया गया है।
इस फिल्म में दो आधुनिक जोडि़यों समित (इरफान खान), मीता ( सोहा अली खान) और ऋषि ( राहुल बोस), सिमी (कोनकना सेन) के बीच प्रेम, बोरियत, बदलती प्राथमिकताएं, रिश्तों में बढती दूरी को दिखाया गया है।
फिल्म की कहानी समित और मीता के अलग होने के निर्णय से शुरू होकर बाद की जिंदगी में आने वाले बदलाव पर केद्रिंत है।


Click it and Unblock the Notifications











