धूम 3 फिल्म प्रिव्यू- आग से खेलेंगे इस बार!
धूम 3 की कहानी में इस बार भी कुछ नया नहीं है। फिल्म की कहानी चोर और पुलिस के इर्द गिर्द ही घू्मती है। साहिर (आमिर खान) एक चोर है जो कि जोकर के भेस में चोरी करता है। हमेशा की तरह जब पुलिस चोर को नहीं पकड़ पाती तो सुपर कॉप यानी जय दीक्षित (अभिषेक बच्चन) और उनका साथी अली अकबर (उदय चोपड़ा) को बुलाया जाता है। फिर शुरु होती है जय दीक्षित और चोरों के बीच की चोर पुलिस का खेल। साहिर का साथ ही आलिया भी निगेटिव किरदार में है। लेकिन उनके किरदार के बारे में डीटेल में आपको जानकारी मिलेगी फिल्म की रिलीज के बाद। धूम 3 के सभी पोस्टर्स में एक्टर्स के ऊपर आग भी दिखाई गयी है जिसका अर्थ ये निकाला जा रहा है कि इस बार पुलिस के लिए विलने को पकड़ने की चुनौता भारी पड़ने वाली है।
धूम सीरीज ने लगातार पहली ही फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचानी शुरु कर दी थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा हमेशा से ही फिक्स किरदारों में नज़र आए। हर एक फिल्म में निगेटिव किरादर के एक्टर्स बदलते ही रहे। लेकिन इन निगेटिव किरदारों की वजह से ही फिल्म को हमेशा एक नयी कहानी और नया मोड़ मिला है। धूम 3 से लोगों को सबसे ज्यादा एक्सपेक्टेशन है क्योंकि फिल्म में मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान निगेटिव किरादर निभा रहे हैं। और उनका साथ दे रही हैं खूबसूरत कैटरीना कैफ। अब देखना है कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट क्या नया करते हैं धूम सीरीज में।


Click it and Unblock the Notifications












