Preview: हु्स्न, इबादत और इश्क की बोल्ड कहानी 'डेढ़ इश्किया'
10 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है माधुरी दीक्षित की मोस्ट अवेटड फिल्म 'डेढ़ इश्किया'। फिल्म के संवाद और प्रोमो ने ही बता दिया है कि फिल्म काफी बोल्ड है। हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी जिसके बाद समीक्षकों ने फिल्म को 4 स्टार से नवाजते हुए कहा कि फिल्म इश्क की नई इबारत लिखती है जिसमें जमकर सेक्स का तड़का लगा है जिसे देखकर चालीस का आंकड़ा पार कर लेने वाले को भी मोहब्बत हो जायेगी।
अगर आप हु्स्न और इश्क पर विश्वास करते हैं तो अभिषेक चौबे की फिल्म 'डेढ़ इश्किया' आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। फिल्म के संवाद काफी बोल्ड है जिसे सुनने के बाद आप हंसे बिना नहीं रह पायेंगे तो वहीं शायरी और गानों में एक बार फिर से गुलजार साहब ने फिल्म में अपनी कलम तोड़ दी है।
फिल्म के गाने, शायरी सीधे इंसान के दिल पर चोट करते हैं। अभी तक इंसान को इश्क और सेक्स का फर्क ही नहीं समझ पाया था कि विशाल भारद्वाज की यह फिल्म 'डेढ़ इश्किया' इंसान को इश्क के सात रूप समझाती है जिसके नाम है दिलकशी, उन्स, मोहब्बत, अकीदत, इबादत, जुनून और मौत, जिसमें सेक्स का नाम ही नहीं है। बावजूद इसके फिल्म में बोल्ड सीन का जमकर तड़का लगा है।
हर बार इश्क को कहा जाता है कि वह हुस्न से मात खा जाता है, इसी तर्ज पर बनीं अभिषेक चौबे की फिल्म 'डेढ़ इश्किया' लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। आईये आपको बताते हैं कि फिल्म 'डेढ़ इश्किया' को आप क्यों देखें?
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











