'डेंजरस इश्क' की कहानी

निर्माताः अरुण रंगाचारी
निर्देशकः विक्रम भट्ट
संगीतः हिमेश रेशमिया
कलाकारः करिश्मा कपूर, रजनीश दुग्गल, जिमी शेरगिल, दिव्या दत्ता, आर्य बब्बर, ग्रेसी सिंह, समीर कोचर
रिलीज डेटः 11 मई 2012

फिल्म डेंजरस इश्क से करिश्मा कपूर एक अर्से के बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। यह पहली वुमेन सेंट्रिंक 3 डी फिल्म है। फिल्म में सुपरमॉडल संजना यानि करिश्मा कपूर अपने ब्वॉय फ्रैंड की कैसे जान बयाती है यह दिखाया गया है। रोहन एक बहुत ही बड़े बिज़नेसमैन का बेटा है। संजना को चाहता है। सोशल सर्किट में दोनों की जोड़ी मशहूर है।


एक दिन रोहन और संजना को पेरिस जाना है, लेकिन ऐन मौके पर संजना पेरिस जाने से इंकार कर देती है क्योंकि उसे एक बेहतरीन मॉडलिंग का ऑफर मिला है। वह रोहन को भी नहीं जाने देती। ऐसा नहीं है कि रोहन के बिना वह रह नहीं सकती बल्कि उसे ऐसा लगता है कि रोहन को नहीं जाने देना चाहिए।

लेकिन उसके बाद रोहन का किडनैप हो जाता है। इसके चलते संजना की जिंदगी में कई मुसीबतें आ जाती हैं। किडनैपर 50 करोड़ रुपये की मांग करते हैं और पुलिस का मानना है कि इतनी भारी रकम देने के बावजूद रोहन की जान बचाना मुश्किल है। समय गुजरता जाता है और रोहन को लगता है कि हर पल मौत उसके करीब आ रही है।

तभी अचानक संजना को एक अलग ही शक्ति का अनुभव होता है। उसे तरह की बाते दिखाई देने लगती हैं। ये सारे अलग अलग समय के होते हैं। शुरू में तो संजना इन बातों का मतलब समझ नहीं पाती है, लेकिन फिर धीरे धीरे उसे ऐसा लगता है कि सारी बाते एक दूजे से जुड़ी हैं। उसे एक क्लू नजर आता है जिससे वह अपने रोहन की जिंदगी को बचा सकती है। संजना को सारे दृश्य दिखाई देने लगते हैं जो उसे अतीत की तरफ खिचते है। क्या संजन रोहन को बचाने के लिए अतीत की यात्रा करेगी? वह किस तरह से रोहन को बचाएगी? इन सारे सवालों का जवाब आपको डेंजरस इश्क देखने पर मिलेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X