बॉलीवुड का रॉबिन हुड इज़ बैक- दबंग 2 प्रिव्यू

21 दिसंबर 2012 वाकई एक एतिहासिक बनने वाला है आखिर इस दिन सलमान खान की दबंग फिल्म का सीक्वल 'दबंग 2' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक बार फिर से सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा चुलबुल पांडे और रज्जो के किरदार में नज़र आएंगे। हर किसी को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। हर कोई बॉलीवुड के रॉबिन हुड यानी कि चुलबुल पांडे को एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देखने को बेताब है। सलमान खान के फैन्स तो इस फिल्म को लेकर इतने ज्यादा एक्साइटेड हैं कि वो ट्विटर से लेकर फेसबुक तक दबंग 2 को हॉट ट्रेंड बनाने की भरपूर कोशिश में लगे हुए हैं। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की ये फिल्म दबंग का रिकॉर्ड तोड़ेगी ये तो हर किसी को पता है लेकिन एक था टाईगर का रिकॉर्ड तोड़ने में ये फिल्म असफल रहेगी ऐसा मानना है ट्रेड एनालिस्ट का।

सलमान खान की 2010 रिलीज दबंग जहां गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित थी वहीं दबंग 2 की कहानी एक मेट्रोपॉलिटन सिटी में फिल्माई गयी है। लेकिन इसके बावजूद चुलबुल पांडे और रज्जो किरदार अपने उसी गांव वाले सरल स्वभाव में नज़र आएंगे। चुलबुल पांडे एक ईमानदार पुलिस मैन के किरदार में दिखेंगे तो रज्जो पुलिस ऑफीसर की एक सीधी साधी पत्नी के रुप में। फिल्म में सलमान खान के कई कॉमेडी से भरे डायलॉग भी हैं जैसे कि हम अहिंसावादी पुलिस ऑफीसर हैं। गोली तो क्या किसी पर हाथ तक नहीं उठाते हम। मां की झूठी कसम खाता है झूठिया साला। इस तरह के कई डायलॉग फिल्म में हंसी और ठहाके का माहौल बनाते हैं। फिल्म के निर्देशक का कहना है कि ये फिल्म सिर्फ एक्शन और कॉमेडी से भरी नहीं है बल्कि इसमें हर एक स्टाइल और हर एक एक्शन के साथ एक कहानी भी है।

दबंग का निर्देशन जहां अभिनव कश्यप ने किया था वहीं दबंग 2 का निर्देशन सलमान खान के भाई अरबाज खान ने किया है।फिल्म में इस पिछली बार की तरह ही एक धमाकेदार आईटम सांग रखा गया है। दबंग में तो सलमान की भाभी मलाइका अरोड़ा खान ने मुन्नी बदनाम हुई गाना फिल्माया गया था वहीं दबंग 2 में करीना कपूर पर फेविकॉल से आइटम सांग फिल्माया गया है। साथ ही फिल्म में साजिद वाजिद का मधुर संगीत है। फिल्म का दगाबाज रे गाना अभी से लोगों में काफी हिट हो चुका है। साथ ही करीना कपूर का आईटम सॉंग भी काफी सुर्खियों बना रहा है। इस साल सलमान खान की एक था टाईगर तो सुपरहिट रही और अब दबंग 2 से सलमान खान इस साल के सभी हिट एक्टरों को पीछे छोड़ देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X