Preview: काफी स्पाइसी है दावत-ए-इश्क

एक बार फिर से हबीब फैजल और यशराज प्रोडक्शन साथ में एक जोरदार फिल्म लेकर आपके सामने आये हैं जिसका नाम है दावत-ए-इश्क। फिल्म का जोरदार ढंग से प्रमोशन किया गया है जिसके बाद लोगों के दिलों में इस दावत में जाने का मन करने लगा है। इस फिल्म को यह कहकर प्रचारित किया जा रहा है कि अगर आप इश्क पर भरोसा करते हैं और दावत के शौकिन तो जरूर शरीक होईये दावत-ए-इश्क में।

Pics: दावत-ए-इश्क

हबीब और परिणिति दोनों ने इससे पहले इश्कजादे जैसी शानदार फिल्म दी है इसलिए इस फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी पैदा हो गई है। फिल्म के गाने और फिल्म की स्टोरीलाइन फिल्म के प्रति दिलचस्पी पैदा करती है।

इश्क पर यकीन करते हैं तो जरूर देखें दावत-ए-इश्क

फिल्म में परिणिति चोपड़ा, आदित्य कपूर, अनुपम खेर जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। फिल्म में एक और चीज आपको देखने मिलेगी और वो यह कि फिल्म में आपको हैदराबाद का अंदाज और लखनऊ की अदाएं भी देखने को मिलेगी।

कुल मिलाकर यशराज ने इस बार आपके मनोरंजन के लिए काफी चटपटे इश्क का इंतजाम किया है देखते हैं इस बार यह इश्क लोगों के सिर चढ़कर बोलता है कि नहीं...

आईये डालते हैं एक नजर दावत-ए-इश्क की तस्वीरों पर...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X