Preview: एक्शन और सेक्स की चाशनी डी डे
बॉक्सऑफिस पर शुक्रवार को एक्शन फिल्म डी डे रिलीज होने जा रही है। फिल्म डी डे के प्रोमो ने जता दिया है कि एक बार फिर से पर्दे पर रूमानियत नहीं बल्कि ढिशूम-ढिशूम का डंका बजने जा रहा है। फिल्म डी डे मल्टी स्टार है, जिसकी वजह से फिल्म की कास्ट वैल्यू पहले ही हाई है। निर्माता-निर्देशक निखिलआडवाणी ने जहां पर्दे पर सितारों संग एक बार फिर से बम-गोलों और अंडरवर्ल्ड की लड़ाई को लेकर तैयार हैं।
वहीं प्रोमों में बार-बार दिखाये जा रहे अर्जुन रामपाल और श्रुति हासन के बोल्ड और इंटिमेट सींस भी लोगों के बीच में खासा चर्चा में हैं। वहीं बुर्का पहनकर हुमा कुरैशी का रिवाल्वर चलाना भी लोगों के अचरज में डाल रहा है।
फिल्म डी डे के गाने लाल मेरी.. जो कि पुराना हिट गीत है. इस बार भी सिचुएशनल सांग बनकर लोगों के अंदर रोमांच पैदा कर रहा है। फिल्म डी डे में ऋषि कपूर का बोला गया डॉयलॉग ट्रिगर खींच..मामला मत खींच.. भी लोगों की जुबान पर है जिसके लिए कहा जा सकता है फिल्म का ना चाहते हुए भी लोगों को खासा इंतजार है।
आईये आपको दिखाते हैं फिल्ममेकर निखिल आडवाणी की फिल्म डी डे की खूबियों के बारे में..


Click it and Unblock the Notifications











