फिल्म प्रिव्यू : मर्डर 2

कलाकार : इमरान हाशमी, जैकलीन फर्नांडीस
निर्देशक : मोहित सुरी
रिलीज : 8 जुलाई
भट्ट कैंप की फिल्म मर्डर बेहद सफल रही थी | इसकी सफलता को ध्यान में रख कर मर्डर 2 का निर्माण किया गया है | फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य किरदार निभा रहे हैं और जैकलीन अभिनेत्री की भूमिका निभा रही हैं | मर्डर के पहले भाग की तरह यह फिल्म बिल्कुल नहीं| फिल्म में कुछ दिल दहला देनेवाले सीक्वेंस भी हैं | खबर है कि फिल्म में जैकलीन को खास अंदाज दिया गया है| जिसे देख कर दर्शक दंग रह जायेंगे |
क्या है कहानी : पुराने मर्डर से फिल्म का सिर्फ लींक किया जायेगा | अर्जुन भागवत गोवा का एक्स-कोप है, वह रोजी रोटी के लिए कई गलत काम करता है| ताकि वह अपने परिवार को गरीबी से बचा सके| अर्जुन के लिए पैसा पहले है| इसी दौरान अर्जुन समीर से मिलता है | समीर गोवा का गैंगस्टर है| समीर पकड़ा जानेवाला है | वह चाहता है कि अब अर्जुन उसका काम संभाले |प्रिया की मुलाकात अर्जुन से होती है | प्रिया फिल्म में मॉडल का किरदार निभा रही हैं| अर्जुन अपनी सच्चाई बता देता है| फिर भी प्रिया उससे प्यार करती है| अर्जुन एक प्लान बनाता है|पूरी फिल्म उसी प्लान के इर्द-गिर्द घूमती है |
किरदार : अर्जुन का किरदार इमरान और प्रिया का जैकलीन ने निभाया है | फिल्म में अश्मित पटेल ने भी छोटा सा किरदार निभाया है|
एक्स्ट्रा शॉट : बिग बॉस के बाद पहली बार अश्मित पटेल फिल्म में नजर आयेंगे| फिल्म को लेकर जैकलीन, इमरान और मल्लिका में शीत युध्द की स्थिति बनी हुई है|फिल्म के प्रोमोशन का हिस्सा न बन पाने के कारण महेश भट्ट जैकलीन से बेहद नाराज हैं |


Click it and Unblock the Notifications











