कोरोना से फिल्म इंडस्ट्री को करोड़ों की चपत, 'सूर्यवंशी' अक्षय कुमार से 'राधे' सलमान खान को झटका!
कोरोना वायरस ने दुनियाभर में लोगों को परेशान कर दिया है। इसका असर अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस के चलते हालात अभी और भी खराब हो सकते हैं। ऐसे में फिल्मों को बड़ा नुकसान हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस कहर के चलते 3700 करोड़ का नुकसान फिल्म इंडस्ट्री को झेलना पड़ेगा।
6 मार्च को टाइगर श्रॉफ की बागी 3 रिलीज होने वाली है। भारत में अब तक 29 लोग कोरोना वायरस की चपेत में आ चुके हैं। ऐसे में टाइगर की फिल्म बागी 3 को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसके अलावा अपकमिंग फिल्मों पर भी कोरोना का कहर देखने को मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











