शेखर कपूर और केट ब्लैन्चिट फिर साथ-साथ
ऑस्कर नॉमिनेटेड फ़िल्म 'एलिज़ाबेथ' के बाद शेखर और केट एक बार फिर साथ-साथ सामने आ रहे हैं. इस बार वे एलीजाबेथ के सीक्वेल में साथ होंगे. शेखर कपूर इस फिल्म के निर्देशक हैं.
दरअसल शेखर कपूर ने कई बार ब्लैन्चिट को अपनी फ़िल्मों के लिए साइन करना चाहा लेकिन केट ने कभी हामी नही भरी. वे हमेशा से अपने किरदारों मे विविधता चाहती थीं. चूँकि एह फ़िल्म 'एलिज़ेबेथ' का सीक्वल है शायद इसलिए केट इस प्रस्ताव को मना नही कर पाईं.
इस फ़िल्म मे एलिज़ाबेथ का संबंध सर वॉल्टर रैली के साथ दिखाया जाएगा, और इस किरदार को क्लीव ओवन निभा रहे हैं. शेखर कपूर इस घटना को हूबहू प्रस्तुत नही करेंगे, बल्कि अपनी रचनात्मक आज़ादी का इस्तेमाल करते हुआ इसे एक नया रूप देंगे. केट भी इस फ़िल्म को लेकर काफ़ी उत्साहित है. यह फ़िल्म 12 अक्तूबर को रिलीज़ होगी.


Click it and Unblock the Notifications