चला मुसद्दी ऑफिस-ऑफिसः द मूवी

निर्माताः उमेश मेहरा, राजेश मेहरा, राजीव मेहरा
निर्देशकः राजीव मेहरा
गीतः गुलजार
संगीतः साजिद-वाजिद
कलाकारः पंकज कपूर, देवेन भोजानी, मनोज पाहवा, संजय मिश्रा, हेमंत मिश्रा, असावरी जोशी
रिलीज डेटः 5 अगस्त 2011
आपको याद होगा लगभग दो साल पहले आप सभी की जबान पर एक ही डेलीसोप का नाम हुआ करता था, जो एक आम आदमी की सिस्टम के साथ लड़ाई थी। क्या कहा नहीं याद आ रहा तो हम आपको बता दिये देते हैं, उस कार्यक्रम का नाम था ऑफिस ऑफिस जो बहुत ही जल्दी आम आदमी के जीवन का खास हिस्सा बन गया था। यह हंसाने के साथ साथ हमारे सिस्टम पर भी गहरी चोट किया करता था। इस कार्यक्रम के मुख्य कलाकार थे पंकज कपूर (मुसद्दीलाल), देवेन भोजानी (पटेल),मनोज पाहवा (भाटिया), संजय मिश्रा (शुक्ला), हेमंत पांडे (पांडेजी) और असावरी जोशी (उषाजी)। अगर आपने कुछ मिस कर दिया हो तो आप आने वाले 5 अगस्त को पूरे परिवार के साथ इसका फिल्मी मज़ा ले सकते हैं। इस फिल्म का नाम है चला मुसद्दी : ऑफिस-ऑफिस : द मूवी।
यह कहानी है स्कूल मास्टर मुसद्दीलाल त्रिपाठी की जो रिटायर हो चुका है। उसकी पत्नी हमेशा ही बीमार रहती है। वह उसे अस्पताल ले जाता है जहां डॉक्टरों की लापरवाही और लालच के कारण उसकी पत्नी की मौत हो जाती है। फिर मुसद्दी अपने बेटे साथ पत्नी की अस्थियां लेकर विसर्जिन करने निकल पड़ता है। जब मुसद्दी अपने घर पर नहीं होता है तब उसके घर पेंशन ऑफिसर आता है। घर में किसी को न पाकर पूछताछ कर मुसद्दी को मृत घोषित कर देता है।
मुसद्दी जब वापस घर लौटता है तो वह यह सब जानकर हैरान हो जाता है। पेंशन ऑफिस के स्टाफ को काफी समझाता है लेकिन वो बिना सबूत के मुसद्दी की बात पर भरोसा नहीं करते। इस बात से निराश मुसद्दी सबूतों को जुटाने में लग जाता है,लेकिन पेंशन ऑफिस के कर्मचारीयों की लालच के चलते वह हर बार उसके हाथ नाकामी ही हाथ लगती है। लेकिन मुसद्दी भी हार मान कर बैठने वालों में से नहीं है वह कानून को अपना हथियार बनाता है।
अब तक तो आपके मन में भी ये सवाल उठने लगे होंगे कि क्या मुसद्दी अपने मिशन में कामयाब हो पाएगा? अगर इस सवाल का जवाब जानना है तो इसके लिए देखिए चला मुसद्दी ऑफिस-ऑफिसः द मूवी।


Click it and Unblock the Notifications











