बुलैट राजा आएंगे तो गर्मी बढ़ जाएगी- फिल्म प्रिव्यू
निर्माता- तिग्मांशू धूलिया, नितिन तेल आहूजा, राहुल मित्रा
कास्ट- सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा, जिमी शेरगिल, विद्युत जामवाल, राज बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रवि किशन, चंकी पांडे
संगीत- साजिद- वाजिद
सैफ अली खान अभी तक ओमकारा फिल्म के अलावा अधिकतर फिल्मों में अपनी चिकनी इमेज और मासूम चेहरे के साथ नज़र आए हैं। लेकिन तिग्मांशू धूलिया की इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म बुलैट राजा में सैफ अली खान पूरी तरह से नये और अलग किस्म के किरदार में नज़र आने वाले हैं। पहली बार सैफ एक ब्राह्मण गैंगस्टर के किरदार में दिखाई देंगे। बुलैट राजा फिल्म छोटे शहरों में फैले हुए अंडरवर्ल्ड की एक सच्ची तस्वीर सामने रखती है। बुलैट राजा फिल्म में सैफ का किरदार एक ऐसे गैंग्सटर का किरदार है जो कि अपने दोस्तों का दोस्त, एक वफादार प्रेमी और अपनी शर्तों पर जीने वाला व्यक्ति है।
बुलैट राजा कहानी है राजा मिश्रा (सैफ अली खान) की जो कि एक आम आदमी की तरह अपनी मिडिल क्लास जिंदगी को जीने की इच्छा रखता है लेकिन जिंदगी उसे कुछ ऐसे मोड़ पर ले आती है कि वो बुलैट राजा नाम के खतरनाक गैंग्सटर में बदल जाता है। बुलैट राजा बनने के बाद राजा मिश्रा सरकार, पुलिस और बिजनेसमैन सभी की जिदगी को पूरी तरह से हिला कर रख देता है। राजा मिश्रा अपने करीबी दोस्त रुद्र (जिमी शेरगिल) की मौत का बदला लेने के लिए गैंगस्टर बनता है और पूरे स्टेट में अपना सिक्का जमा लेता है।
राजा मिश्रा के इस डर को अपने शहर से मिटाने की शपथ लेकर एक निडर पुलिसमैन मुन्नू (विद्युत जामवाल) सामने आता है और अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता है कि शहर के लोगों को राजा मिश्रा की गुंडागर्दी से बचा सके। इनके अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, चंकी पांडे, गुलशन ग्रोवर, रवि किशन और राज बब्बर जैसे भी बड़े बड़े कलाकार हैं जो कि फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












