बॉडीगार्ड का दिल भी धड़कता है दिव्या के लिए

निर्माता : अतुल अग्निहोत्री, अलविरा अग्निहोत्री
निर्देशक : सिद्दीकी
संगीत : प्रीतम, हिमेश रेशमिया
कलाकार : सलमान खान, करीना कपूर, राज बब्बर, आदित्य पंचोली, कैटरीना कैफ
रिलीज डेट : 31 अगस्त 2011
दमदार सलमान खान की अगली आने वाली फिल्म है बॉडीगार्ड जिसमें वो करीना कपूर के साथ हर दम साये की तरह साथ रहते हैं। इस फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि एक बॉडीगार्ड किस तरह से अपनी जान की परवाह किये बिना ही लोगों की रक्षा करते हैं।
इस फिल्म में सलमान खान लवली सिंह के किरदार में दिखाई देंगे जिन्हें बहुत बड़े उद्योगपति राणा की बेटी दिव्या यानी करीना कपूर की रक्षा की जिम्मेदारी सौपी जाती है। फिल्म में लवली सिंह दिव्या की परछाई की तरह हमेशा उसी के साथ रहा करता है। उसकी प्रोटेक्शन से परेशान होकर दिव्या भी एक प्लान बनाती है। इस प्लान के तहत दिव्या लवली को अपने झुठे प्यार के जाल में फंसाती है। लवली है तो बहुत ही रफ एंड टफ लेकिन आखिरकार वह दिव्या के बुने जाल में फंस ही जाता है।
लवली पूरी तरह से बदल जाता है लेकिन इस बीच दिव्या को बॉडीगार्ड के बारे में कुछ ऐसी बातें पता चलती हैं कि वह खुद भी काफी परेशान हो जाती है और किस रास्ते पर जाए इस बात पर वह फैसला नहीं कर पाती। फिल्म में लवली खुद को झुठ और कपट के दलदल में फंसा हुआ पाता है। यह फिल्म टफ बॉडीगार्ड की मासूमियत भरी प्रेम कहानी है जिसमें वह हर पल छल, प्यार, ताकत, जिंदगी और मौत से लड़ता रहता है।


Click it and Unblock the Notifications











