ब्‍लू: बॉलीवुड की पहली अंडरवाटर फिल्‍म

By Super

Akshay Kumar in Blue
एंथनी डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्‍म ब्‍लू को इस साल की सबसे बड़े बजट वाली फिल्‍म कहा जा सकता है। इस फिल्‍म पर 100 करोड़ रूपए खर्च किए गए है। बॉलीवुड की यह पहली फिल्‍म है जिसकी ज्‍यातादर शुटिंग पानी के अंदर की गई है।

अक्षय कुमार, संजय दत्‍त, लारा दत्‍ता और कैटरीना कैफ की मुख्‍य भूमिका से सजी ब्‍लू पूरी तरह से स्‍टंट पर आधारित है। इस फिल्‍म के बारे में अक्षय का कहना है, '' यह बॉलीवुड की सबसे खतरनाक फिल्‍म है। फिल्‍म में पानी के अंदर किए गए स्‍टंट काफी खतरनाक थे। पानी के अंदर 30-35 शार्कों की मौजूदगी में स्‍टंट किए गए है।''

तो इस तरह पानी के अंदर फिल्‍म बनाने की क्‍या सूझी है। इस पर अक्षय का कहना था कि लोग सोचेंगे कि तरह इस मुर्खतापूर्ण फिल्‍म बनाने की क्‍या सूझी है लेकिन यह तो एक जुनून है।

फिल्‍म में जायद खान भी काम कर रहें है। फिल्‍म के बारे में उनका कहना था कि यह अपने आप में अनोखी फिल्‍म है। फिल्‍म की शुटिंग के दौरान जायद खान को चोट भी लग चुकी है। फिल्‍म में हॉलीवुड अदाकारा काइली मिनॉग भी डांस करते हुए दिखाई देंगी।

स्‍टंट पसंद करने वालों को फिल्‍म काफी पसंद आएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X