धमाल मचा देगी भेजा फ्राई 2

फिल्म : भेजा फ्राइ 2
कलाकार : केके मेनन, विनय पाठक, मिनिषा लांबा, अमोल गुप्ते, सुरेश मेनन, राहुल बोहरा
निर्देशक : सागर भल्लारी
भेजा फ्राइ 1 ने कुछ सालों पहले दर्शकों का बेहतरीन तरीके से मनोरंजन किया था और दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आयी थी। इसी फिल्म ने विनय पाठक को नया अवतार दिया और आज वे इंड्स्ट्री में स्थापित कलाकारों में से एक हैं। पहली फिल्म को मिली अपार सफलता ने सागर भल्लारी को फिर से प्रेरित किया और अब फिर से वे लोगों को स्वादिष्ट भेजा फ्राइ खिलाने की चाहत में हैं।
फिल्म की कहानी : भारत भूषण( विनय पाठक) एक नेक दिल वाला इंसान है। वह रॉली पॉली टैक्स इंस्पेक्टर है। लेकिन वह एक गायक बनना चाहता है और अपने इस सपने को साकार करने के लिए वह हर तरह से कोशिश कर रहा है। इसी चाहत में वह एक गेम का हिस्सा बनता है। जिसके माध्यम से उसे क्रूज शीप पर फ्री हॉलीडे जीतने का मौका मिल जाता है। वहां इसकी मुलाकात अजित जलवार( केके मेनन) से होती है। दोनों में कुछ गलतफहमियां होती हैं। इसके बाद कहानी एक नया मोड़ लेती है। क्रूज पर ही भारत को अपना प्यार मिलता है। अंततः फिल्म में कई तरह के कंफ्यूजन को क्रियेट करने की कोशिश की गयी है। यहां भारत भूषण की बेवकूफियां दर्शकों को हंसाने में कामयाब होंगी। इस क्रूज की तैयारी आपको सुहावनी लग सकती है।
कौन हैं किरदार : भारत भूषण का किरदार विनय पाठक निभा रहे हैं। केके मेनन ने अजित तलवार का किरदार निभाया है। रंजनी का किरदार मिनिषा लांबा ने निभाया है। फोटोग्राफर की भूमिका में हैं अमोल गुप्ते।
कहानी में टि्वस्ट : भारत भूषण की मुलाकात जब फोटोग्राफर से होती है और यहां से शुरू होता है सारा कंफ्यूजन।
गाने नहीं हैं खास : इस फिल्म के कोई भी गीत खास नहीं हैं।
एक्स्ट्रा शॉट : केके मेनन कई दिनों के बाद बेहतरीन अंदाज में लौटे हैं।बेचारे विनय पाठक को फिल्म के लिए बहुत वजन बढ़ाने की जरूरत पड़ी। जिसकी वजह से वे बेहद परेशान भी रहे।फिल्म कुछ खास सेलिब्रिटी अतिथि कलाकारों के रूप में नजर आयेंगे। मिनिषा लांबा लंबे समय के बाद इस फिल्म में नजर आयेंगी।
इस फिल्म में विनय पाठक ने भी एक गीत गाया है। गीत की शूटिंग मड आइलैंड में की गयी है। ओ रे माही गीत विनय की आवाज में रिकॉर्ड की गयी है।
फिल्म में आपको सिंगापुर व गोवा के लोकेशन नजर आयेंगे
;

Click it and Unblock the Notifications











