भाग मिल्खा भाग देख आंखों नम हो जाएंगी- प्रिव्यू
मिल्खा सिंह जी की जिंदगी पर आधारित फिल्म भाग मिल्खा भाग कल यानी 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म में फरहान अख्तर ने मुख्य किरदार निभाया है। यानी फरहान ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान शाहरुख खान ने फरहान की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म में वाकई फरहान अख्तर ने बेहतरीन काम किया है। फरहान की एक्टिंग देखकर लोगों की आंखों में आंसू आ जाएंगे। फरहान की एक्टिंग देखकर तो खुद अमिताभ बच्चन भी हैरान थे और उन्होंने भी जमकर फरहान की तारीफ की। दूसरी तरफ फरहान के ट्रेनर समीर ने फिल्म के बारे में वनइंडिया से बात करते हुए बताया कि किस तरह फरहान ने अपनी फिल्म की ट्रेनिंग के दरौन कड़ी मेहनत की और एक मिनट भी थककर नही बैठे।
भाग मिल्खा भाग की कहानी मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित है। मिल्खा सिंह एक बहुत ही मशहूर एथीलीट हैं जिन्होंने अपने पूरे जीवन में कई मुश्किल घड़ियों का सामना किया है। मिल्खा सिंह की आंखों के सामने उनके माता-पिता का कत्ल कर दिया गया था और बचपन में ही उनके सिर से मा-बाप का साया उठ गया था। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कितनी मेहनत के साथ एक एथीलीट की ट्रेनिंग की और हिंदुस्तान का नाम पूरे देश भर में रौशन किया। मिल्खा सिंह की पूरी जिदंगी को भाग मिल्खा भाग में उतारा गया है। मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में कई ऐसे पहलू भी दिखाए गये है जो कि दर्शकों की आंखों में आंसू ले आएंगे।
जब से भाग मिल्खा भाग फिल्म बननी शुरु हुई थी तभी से हर कोई फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहा था। फिल्म के फर्स्ट लुक में फरहान अख्तर का हॉट लुक देखकर तो सभी पागल ही हो गये। सभी को उम्मीद हो गयी कि इस साल भाग मिल्खा भाग ही नेशनल अवॉर्ड में जाएगी और फरहान ही बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड ले जाएंगे। आइये जानते हैं भाग मिल्खा भाग से जुड़ी कुछ और रोचक बातें।


Click it and Unblock the Notifications