Alert..रोंगटे खड़े कर देगी ये फिल्म...सुपरहिट बनने के लिए तैयार..
विद्या बालन बेगम जान से एक दमदार वापसी करने जा रही हैं। दर्शकों ने उन्हें कभी इस तरह के किरदार में नहीं देखा होगा। यह ट्रेलर दर्शकों को फिल्म देखने पर मजबूर कर देगा।
हिंदी सिनेमा की चुनिंदा फिल्में ही ऐसी होती हैं जो कहानी के साथ अपनी परफॉरमेंस के लिए पहचानी जाती हैं। विद्या बालन स्टारर बेगम जान उन्हीं में से एक है। जी हां। चंद सेकंड का यह ट्रेलर आपके रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है।
इस साल महिला आधारित फिल्मों को एकतरफा रखते हुए बेगम जान को इस साल की परफॉरमेंस आधारित फिल्मों में से एक गिने जाने में कोई हर्ज नहीं है। भारत पाकिस्तान के विभाजन के दौरान दोनों ही देशों से जुड़ी हुई कई दर्दनाक कहानी से फिल्म और किताबों के जरिए कई दफा हम रूबरू हुए हैं।

लेकिन इस दफा बेगम जान उस अनदेखे किस्से से पर्दा उठाने के लिए तैयार है जो विभाजन के दौरान एक बेगम के अपने वेश्यालय को बचाने के संघर्ष से जुड़ी हुई है। यह कहानी बताती है कि जिस्म का सौदा करने वाली अपने घर का सौदा अपनी जान की कीमत पर नहीं करना चाहती हैं।
गौरतलब है कि अप्रैल में यह बेगम विभाजन के संघर्ष की सबसे बड़ी कहानी लेकर आने के लिए तैयार हैं। लेकिन उससे पहले जानते हैं कि इस फिल्म की उन चुनिंदा यूएसपी को जो इस फिल्म को इस साल की मस्ट वॉच फिल्म बनाती है।


Click it and Unblock the Notifications