Preivew: आखिरकार दर्शकों के बीच आएगी 'डरावनी परी', क्या होगा इसमें खास
शायद ही कोई सिने प्रेमी हो जिसे हॉरर फिल्में नहीं अच्छी लगती हो। हर कोई अच्छी हॉरर फिल्में देखना चाहता है लेकिन बॉलीवुड में शानदार हॉरर फिल्में कम ही बनती हैं।आखिरकार लंबे इंतजार के बार हॉरर फिल्में पसंद करने वाले दर्शकों के लिए कुछ ऐसा आ रहा है जो उन्हें पसंद आने की पूरी संभावना नजर आ रही है।
अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म परी का अब तक का टीजर, ट्रेलर और पोस्टर सभी लोगों को काफी पसंद आया है और दर्शक बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की सबसे खास बात ये है कि अनुष्का फिल्म का प्रमोशन सिर्फ और सिर्फ डिजिटल मीडिया पर कर रही हैं।

फिल्म में अनुष्का शर्मा का होना ही फिल्म की अच्छी होनी की गारंटी देता है। कम से कम अनुष्का शर्मा के ट्रैक रिकॉर्ड को देखकर ऐसा जरुर कहा जा सकता है। फिल्म के आए सभी स्क्रीमर भी काफी जबरदस्त लग रहे हैं। फिल्म होली यानि कि लंबे वीकेंड पर भी रिलीज हो रही है।
अब तक तो फिल्म के स्क्रीमर को देखकर यह कहा जा सकता है कि फिल्म में काफी कुछ रोमांचित करने वाला है। आगे की स्लाइड्स में देखिए क्यों अनुष्का शर्मा की ये फिल्म है MUST WATCH...


Click it and Unblock the Notifications