रिलीज हो रही है 3 सुपरस्टार की तगड़ी फिल्म, जानें क्या हिट और क्या रहेगा फ्लॉप
बॉलीवुड में इस हफ्ते कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें से एक है अनिल कपूर, राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय की फिल्म फन्ने खान। फन्ने खान एनाउंसमेंट के बाद से ही जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हो भी क्यों न स्टार कास्ट से लेकर कहानी तक इस फिल्म की हर एक बात जबरदस्त है। इस फिल्म कई सालों बाद दो बड़े सुपरस्टार अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं खास बात ये भी है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या का अलग ही अंदाज नजर आ रहा है।
वहीं फिल्म में सबसे इंटरेस्टिंग है ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव का रोमैंस.. ये फिल्म बॉलीवुड की बाकी ड्रामा फिल्मों से काफी हटकर इसलिए भी है क्योंकि इसमें कहानी तो पुरानी है लेकिन अंदाज काफी नया मालूम होता है। कॉमेडी और इमोशन्स से भरी इस फिल्म में अनिल कपूर का लुंगी वाला पोस्टर लुक भी खूब पसंद किया गया। वहीं इस फिल्म में ऐश्वर्या रॉकस्टार अंदाज में नजर आने वाली हैं।

फिल्म की कहानी सपनों और बाप-बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में अनिल कपूर की बेटी का किरदार निभा रही हैं एक्ट्रसे पीहू संद, जिनका किरदार काफी दिलचस्प है। फिल्म का ट्रेलर इतना पसंद किया गया है कि लोग रिलीज के लिए बेसब्र हो गए हैं। बहरहाल फिल्म देखने से पहले जान लें इस फिल्म की मजबूत बातें और जानें फन्ने कान की कमजोर कड़ी-


Click it and Unblock the Notifications











