टीनएजर्स की कहानी ऑल्वेज कभी कभी

निर्देशक : रोशन अब्बास
पर्दे पर : 17 जून
हिंदी टेलीविजन पर लंबे अरसे तक क्वीज मास्टर के रूप में पहचान स्थापित कर चुके रोशन पहली बार निर्देशन के क्षेत्र में उतरे हैं। शाहरुख खान प्रोडक्शन की टीम की तरफ से यह फिल्म युवा दर्शकों के लिए बनाई गयी है। जिसेली के अलावा सभी नये किरदारों को मौका दिया जा रहा है।
क्या हैं किरदार : अली फैजल फिल्म में समीर खन्ना का किरदार निभा रहे हैं। जिसेली फिल्म में ऐश्वर्य धवन का किरदार निभा रही हैं, नंदिनी के किरदार में जोया मोरानी हैं। सत्यजीत तारीक नकवी के किरदार में हैं।
क्या है कहानी : फिल्म में सभी स्कूल के बच्चे हैं। संत मार्क्स स्कूल टीनएजर्स का पसंदीदा स्कूल है। चूंकि यहां से उनका करियर उज्जवल होता चला जाता है। काफी लंबे अरसे के बाद फिर से फिल्मी दुनिया स्कूल की तरफ लौटी है। यहां एक दूसरे के साथ क्रश होता है। लेकिन सभी अपनी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहते हैं। इसी दौरान वे कई बार कंफ्यूज होते हैं। सभी चार किरदार किस तरह अपनी लक्ष्य को हासिल करते हैं। फिल्म उस पर आधारित है। टीनएजर्स को फिल्म काफी पसंद आयेगी। क्योंकि फिल्म में सभी नये किरदारों को मौके दिये गये हैं।
गीत-संगीत : फिल्म के गीत कर्णप्रिय हैं और दर्शकों को बेहद पसंद भी आ रहे हैं। खासतौर से एंटीना गीत दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। स्कूल के दिन, अंडी की कंडी भी लोकप्रिय हो रहा है।
एक्स्ट्रा शॉट : गीत अंडी की कंडी को लेकर शाहरुख और अब्बास में बहुत बहस हुई थी। शाहरुख इस गीत से नाखुश थे। क्योंकि शब्द का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं किया जा रहा था, अंटीना गीत में शाहरुख ने आयटम सांग प्रस्तुत किया है। फिल्म में ऐश्वर्य धवन का किरदार निभा रही जिसेली को रोशन ने ऐश्वर्य का नाम इसलिए दिया है, क्योंकि वे ऐश्वर्य के फैन हैं। और जिसेली उन्हें ऐश्वर्य जैसी दिखती है।


Click it and Unblock the Notifications











