अलादीन: जादू व तिलिस्म से भरपूर
भूत प्रेतों, अंधविश्वासों पर यकीन रखने वाले भारत में अलादीन जैसी फिल्म बनकर आ रही है। सुजोय घोष ने फिल्म अलादीन का निर्देशन किया है। यह फिल्म अलादीन की कहानी का वर्तमान रूप है। फिल्म में अलादीन के किरदार में रितेश देशमुख, जिनी के किरदार में अमिताभ बच्चन और अलादीन की प्रेमिका जैसमिन के किरदार में जैकलिन फर्नाडेंस है।
जैकलिन पूर्व मिस श्रीलंका रह चुकी है, यह उनकी पहली फिल्म है। अमिताभ ने फिल्म में गाना भी गाया है। यही नहीं फिल्म के एक गाने में अमिताभ ने पैरो में घुंघरू बांधकर नृत्य किया है, जिसे देखकर उनकी पुरानी फिल्म की याद आ जाती है।
फिल्म की कहानी पौराणिक कथा से मिलती है बस उसमे थोड़ा सा बदलाव किया गया है। जैसे कि जिनी का पूराना रिंग मास्टर (संजय दत्त) उसे मारना चाहता है। इसके अलावा अलादीन की जिंदगी को आज के परिदृश्य में पेश किया गया है।
फिल्म 30 अकटूबर को रीलिज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications