PREVIEW: 10 कारण, क्यों है अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' MUST WATCH

क्यों देंखे अजय देवगन की फिल्म शिवाय फर्स्ट डे फर्स्ट शो। यहां जानें कारण।

By Neeti

अजय देवगन की फिल्म शिवाय 28 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में अजय देवगन ने फैंस से कहा भी है कि शिवाय एक बेहतरीन फिल्म है और इसलिए वो चाहेंगे कि हर दर्शक इस फिल्म को देखें। बहरहाल, अब फिल्म देखते हैं या नहीं, या शिवाय को कितना पसंद किया जाता है.. यह तो शुक्रवार की सुबह ही पता चल जाएगा।

BOX OFFICE: शिवाय, ऐ दिल है मुश्किल.. और 100 करोड़ क्लब दिवाली TREND

shivaay

यहां जानें 10 कारण, क्यों देंखे अजय देवगन की 'शिवाय'-

अजय देवगन

फिल्म के निर्माता, निर्देशक होने के साथ साथ अजय देवगन फिल्म के मेनलीड एक्टर भी हैं। लिहाजा, कोई शक नहीं कि देवगन फैंस के लिए यह एक जबरदस्त मौका होगा।

दिवाली सेलिब्रेशन

दिवाली पर रिलीज शाहरूख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर ने 44 करोड़ की ओपनिंग दी थी। इसी से आप दिवाली पर फिल्मों का क्रेज समझ सकते हैं। तो फिर इस दिवाली कुछ धमाकेदार क्यों नहीं!

रोमांस+ एक्शन+ इमोशन

इसी दिन रिलीज हो रही फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में जहां आपको सिर्फ रोमांस का तड़का मिलेगा। वहीं शिवाय में आपको रोमांस के साथ साथ पिता- बेटी का इमोशनल ड्रामा और धमाकेदार एक्शन भी देखने मिलेगा।

एक्शन का अलग लेवल

अजय देवगन ने कुछ ही दिनों पहले बयान दिया था कि वे आजकल की फिल्मों में एक्शन देखकर बोर हो चुके हैं। लिहाजा, उन्होंने शिवाय में एक्शन सीन्स एक कदम बढ़कर ही रखा है।

दो एक्ट्रेसस डेब्यू

काफी कम ऐसा होता है कि किसी एक ही फिल्म से दो एक्ट्रेसस ने डेब्यू किया हो। बता दें, शिवाय से एरिका कार और साएशा सहगल डेब्यू कर रही हैं।

खूबसूरत लोकेशन

यदि आपको सिनेमेटोग्राफी से प्यार है तो शिवाय देखने जरूर जाएं। क्योंकि अजय देवगन के फिल्म के लोकेशंस पर काफी मेहनत किया है। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद, मसूरी और बुल्गेरिया में हुई है।

फर्स्ट KISS

अजय देवगन ने अपने 25 सालों के करियर में पहली बार इस फिल्म में लिप लॉक सीन दिया है। अब फैंस अजय देवगन का रोमांस देखने तो जा ही सकते हैं।

इतनी हाइप किस बात की..

कोई शक नहीं कि अजय देवगन ने इस फिल्म का काफी पहले से ही हाइप क्रिएट कर रखा है। लिहाजा, फिल्म में ऐसा क्या है, जिसपर अजय देवगन ने 100 करोड़ से ऊपर के बजट की फिल्म बना ली।

म्यूजिक

फिल्म का म्यूजिक काफी हिट हो चुका है। खासकर शिवाय के रोमांटिक गानें लोगो को बहुत पसंद आ रहे हैं।

5 विलेन

किसी फिल्म में 5 विलेन हों, तो वह देखने का मन तो यूं ही हो जाए। 5 विलेन.. और विलेन से लड़ते अजय देवगन.. परफेक्ट..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X