FRIDAY कुंडली: अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट का भाव - 70/30
अक्षय कुमार स्टारर एयरलिफ्ट रिलीज़ के लिए तैयार है और 22 जनवरी को एक बार फिर अक्षय कुमार देशभक्ति से भरा धमाका करने वाले हैं। अंतर केवल इतना है कि इस बार उनका ये धमाका ओरिजिनल है।
एयरलिफ्ट सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है और इसलिए दर्शक इसे लेकर खासा उत्साहित हैं।गौरतलब है कि एयरलिफ्ट उस घटना पर आधारित है जब 90 के दशक में इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन ने अपने पडोसी देश कुवैत पर आक्रमण कर दिया था ।[एयरलिफ्ट के ये 10 सीन देख रह जाएंगे हैरान!]
तब उस देश में बडी संख्या में फंसे भारतीयों को हवाई जहाज की मदद से सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान चलाया गया था। ‘एयरलिफ्ट' एक धनी और शक्तिशाली भारतीय व्यापारी रंजीत कात्याल के साहस की कहानी है।
रंजीत ने अकेले उन 1,70,000 भारतीयों को हिंदुस्तान सुरक्षित पहुंचाया था। हालांकि फिल्म को कड़ी टक्कर मिलने वाली है क्या कूल हैं हम से जो इस साल की पहली पॉर्न कॉमेडी है। जानिए क्यों देखें और क्यों ना देखें एयरलिफ्ट -


Click it and Unblock the Notifications



