सोना अजय के रोमांस से सजी एक्शन जैक्सन- फिल्म प्रिव्यू
सोनाक्षी सिन्हा और अजय देवगन की जोड़ी एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आने वाली है। प्रभु देवा द्वारा निर्देशित एक्शन जैक्सन फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और अजय देवगन के अलावा यामी गौतम, मनस्वी ममगई और कुणाल रॉय कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। प्रभु देवा की फिल्म होने के नाते फिल्म में एक्शन का जबरदस्त तड़का है। साथ ही अजय देवगन को एक बार फिर से डांस करते हुए भी देखा जाएगा।
एक्शन जैक्सन फिल्म को लेकर एक खास बात ये भी है कि इस फिल्म के लिए प्रभु देवा ने सोनाक्षी सिन्हा और अजय देवगन दोनों को काफी मेहनत कराई। एक तरफ अजय देवगन ने करीब 17 किलो वजन घटाया तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने वजन में काफी कमी की। एक्शन जैक्सन फिल्म की एक तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा काफी स्लिम और खूबसूरत नज़र आ रही हैं जिसे देखकर ही आपको ये अंदाजा हो जाएगा कि ऐक्शन जैक्सन ने इनसे कितनी मेहनत कराई।
दूसरी खास बात ये है कि फिल्म में तीन हिरोइनें हैं। एक साथ तीन हिरोइनों के होने से इस बात की उत्सुकता भी है कि तीन हिरोइनों के साथ अजय देवगन की कैमिस्ट्री कैसी लगती है। फिल्म में सोनू सूद विलेन का किरदार निभाएंगे।
एक्शन की बात करें तो एक्शन जैक्सन में प्रभु देवा ने कुछ नये तरह का एक्शन डालने के लिए तलवार बाजी को शामिल किया है। उनका कहना है कि बॉलीवुड में आजकल एक्शन के अलग अलग कई तरीके दिखाए जा रहे हैं लेकिन तलवारबाजी आजकल बहुत ही कम नज़र आती है। अजय देवगन को भी तलवारबाजी सीखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।
इसके अलावा एक्शन जैक्सन में शाहिद कपूर और सलमान खान केमियो में भी नज़र आएंगे। फिल्म की यूएसपी की बात करें तो सलमान और शाहिद का होना भी एक तरह से फिल्म को खास बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications














