#ReleaseReady: एक दिन पहले रिलीज़ हो रही है टाइगर श्रॉफ की फिल्म

टाइगर श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडीज़ स्टारर रेमो डीसूज़ा की फिल्म अ फ्लाइंग जट 25 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। एक बार फिर बता देते हैं, फिल्म शुक्रवार को नहीं गुरूवार को रिलीज़ हो रही है। जन्माष्टमी की छुट्टी है जिस दिन। इसलिए टिकट कटवाना है आज यानि कि बुधवार को।

फिल्म में टाइगर श्रॉफ हैं और फिल्म का ट्रेलर लोगों को मज़ेदार लगा था। लेकिन फिर भी अगर आपके मन में फिल्म को लेकर ज़रा भी संशय है तो हम किसलिए हैं। आपका ये सारा संदेह अभी क्लियर कर देते हैं।

Tiger Shroff a flying jatt preview

पहली बात तो ये कि फिल्म में ज़रा दिमाग कम लगाइएगा, सुपरहीरो फिल्म है एकदम शक्तिमान टाइप। कुछ चीज़ों का लॉजिक ना भी मिले तो इग्नोर कीजिएगा तभी मज़ा आएगा। अब देते हैं सीधे सीधे 10 कारण, क्यों देखें अ फ्लाइंग जट -
[#Alert: फ्लाइंग जट टाइगर की 1 नहीं, 2 नहीं 3 धमाकेदार सीक्वल फाइनल]
टाइगर श्रॉफ का एक्शन
फिल्म में टाईगर श्रॉफ का एक्शन है। मतलब धमाका और केवल धमाका। वैसे भी बागी देखने के बाद कोई ऐसा नहीं है जो टाइगर श्रॉफ के एक्शन का कायल ना हो गया है।
["अब मैं टाइगर या ऋतिक तो नहीं बन सकता...उम्मीद भी मत करना" - सलमान]

हटके सुपरहीरो फिल्म
फिल्म हटके सुपरहीरो फिल्म है। लेकिन रावन और कृष से अलग टाईगर श्रॉफ क्या करते हैं, ये जानने के लिए फिल्म ज़रूर देखें। क्योंकि ट्रेलर से तो साफ है कि फिल्म हटके सुपरहीरो फिल्म है।

इंटरटेनमेंट और मसाला
फिल्म में कॉमेडी है, एक्शन है, रोमांस है और ढेर सारा सुपरहीरो मसाला है। यानि कि फिल्म में पूरा इंटरटेनमेंट है। और अगर इंटरटेनमेंट है तो फिल्म आपको कतई बोर नहीं करेगी।

नथान जोन्स विलेन
फिल्म में ऑस्ट्रेलियन एक्टर और रेसलर नथान जोन्स विलेन की भूमिका में दिखेंगे। उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके साथ टाइगर श्रॉफ को भिड़ते देखने में मज़ा आएगा।

बीट बे बूटी
पूरा बॉलीवुड इस गाने के पीछे पागल है। फिल्म के बाकी गाने भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। ऐसे में इतना इंजॉय करना तो बनता है।

टाइगर - जैकलीन का रोमांस
टाइगर और जैकलीन की पेयरिंग जहां बहुत ही क्यूट लग रही है वहीं दोनों साथ में काफी रोमांटिक भी लग रहे हैं। [#Final: मिल गई टाईगर की टाईगरनी...खान कपूर Daughters से रोमांस]

रेमो डीसूज़ा
रेमो डीसूज़ा आज तक अपने फॉर्मूला में गड़बड़ नहीं कर पाए हैं। चाहे वो फालूत हो या फिर एबीसीडी। एबीसीडी 2 के साथ तो उन्होंने तहलका ही कर दिया था।

शानदार डांस
फिल्म में टाइगर श्रॉफ हों, फिल्म को रेमो डीसूज़ा डायरेक्ट और फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज़ हों (चिट्टियां कलाईयां भूल गए?) ऊपर से फिल्म में अच्छा म्यूज़िक हो तो डांस नहीं हो, ऐसा कैसे हो सकता है।

डायलॉग्स
सुपरहीरो लौकी भी खाता है। फिल्म का ये डायलॉग लोगों को काफी पसंद आया। और ऐसे कई पंच फिल्म में सुनने को मिलेंगे इसलिए इंटरटेनमेंट तो पक्का है।

बच्चों की छुट्टी है यार!
जन्माष्टमी है, बच्चों की छुट्टी है और टाइगर श्रॉफ बच्चों के फेवरिट भी होते जा रहे हैं। ऊपर से सुपरहीरो मतलब बच्चों का मिलेगा फुलटू मज़ा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X