प्रिव्यू- सच्ची घटना पर आधारित है 2 नाइट्स इन सोल वैली
फिल्म - 2 नाइट्स इन सोल वैली
बैनर - पिंटा एंड दहल प्रोडक्शन (चंडीगढ़ )
निर्माता - हरमिंदर कौर दहल और सुशील कुमार
निर्देशक - हरीश शर्मा
कहानी - हरीश शर्मा
गीतकार - वर्षा नारायण
संगीत - वर्षा नारायण और मिली मूनस्टोन
अन्य कलाकार - मिली मूनस्टोन, आक्षी खारी, सुमित शर्मा, मीनाक्षी आर्य और गौरव
प्रिव्यू- लंबे समय के बाद एक बार फिर एक हॉरर मूवी पर्दे पर आ रही है। शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म '2 नाइट्स इन सोल वैली' की कहानी पिथौरागढ़ से जुडी हुई है। पिथौरागढ़ उत्तराखंड का एक ऐसा पहाड़ी क्षेत्र है, जो कि अपनी खूबसूरती के लिए तो जाना जाता है, लेकिन इसके अलावा यह ट्रैकिंग पर जाने वाले लोगों के अचानक लापता होने के लिए भी जाना जाता है। ऐसा ही कुछ फिल्म '2 नाइट्स इन सोल वैली' में भी होता है।

फिल्म शुरू होती है कॉलेज के 5 दोस्तों के एक ग्रुप के साथ जो कि चंडीगढ़ से पिथोड़ागढ़ ट्रेकिंग पर जाता है सारी यात्रा के दौरान फिल्म के नायक हैरी (सुमीत शर्मा) को यह महसूस होता है कि कोई एक रहस्यमय शक्ति है जो उसका पीछा कर रही है, यह अद्र्श्य शक्ति है जो उसे नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कोई एक सकारात्मक शक्ति भी है जो उसे बचाने की कोशिश कर रही है। ट्रेकिंग पर गए इन दोस्तों के ग्रुप को गाइड बने अजीब गरीब चरित्र वाले हिम्मत (हेमंत पांडे) मिलते हैं और फिर शुरू होता है अनेक हादसों का दौर। एक समय ऐसा आता है जब इन दोस्तों में से एक दोस्त गायब हो जाता है बाकी सारे परेशान हैं उसके लिए लेकिन वो कहीं नही मिलता।
क्या यह ग्रुप सही सलामत ट्रेकिंग से अपने शहर वापिस चंडीगढ़ आ पाता है? उनके साथ क्या - क्या हादसे घटते हैं? क्या उनका खोया दोस्त उन्हें वापस मिल जाता है? क्या नकारात्मक शक्ति इन युवाओं के रास्ते पर लगातार मुसीबतों लाती है? या सकारात्मक ऊर्जा उन्हें इस नुकसान से बचाती है? यह जानने के लिए देखिये फिल्म "2 नाइट्स इन सोल वैली"।
इस फिल्म का संगीत वर्षा नारायण और मिली मूनस्टोन ने दिया है। मिनी मूनस्टोन ब्रिटेन की संगीतकार, गायिका व अभिनेत्री हैं। इन्होंने फिल्म में अभिनय भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications











