..................... Taimur Ali Khan takes a stroll with Saif and Kareena and his guitar - Hindi Filmibeat

Viral Pic: अपने गिटार के साथ सड़कों पर टहलते दिखे तैमूर अली खान

तैमूर अली खान बॉलीवुड की मिठाई हैं। सारे चटपटी खबरों के बाद कुछ मीठा तो बनता है, इसलिए तैमूर की तस्वीरें अमूमन रोज़ ही वायरल रहती हैं। वो कुछ भी करें, क्यूट ही लगते हैं। पूरा बॉलीवुड उनकी तस्वीरों का दीवाना है तो तैमूर के नाम पर सोशल मीडिया पर फैन क्लब्स हैं।

अब ताज़ी तस्वीर है आज शाम की जब तैमूर अपने मम्मी पापा के साथ टहलने निकले थे। इस तस्वीर में भले ही सैफ अली खान और करीना कपूर जैसे सुपरस्टार हों लेकिन सबकी नज़रें टिक गईं नन्हें तैमूर और उनके नए गिटार पर। जी हां, तैमूर अपने मामू रणबीर की तरह रॉकस्टार बन चुके हैं।

taimur-ali-khan-takes-stroll-with-saif-kareena-and-his-guitar

गौरतलब है कि कॉफी विद करण में सैफ अली खान ने खुलासा किया कि तैमूर की एक तस्वीर के लिए फोटोग्राफर को उसकी कंपनी या बॉस 2500 रूपये देता है। वहीं करण ने बताया कि सैफ को शायद तैमूर का रेट नहीं पता है क्योंकि ये रेट और ऊपर है।

वहीं हाल ही में करीना कपूर ने तैमूर की पॉपुलैरिटी के बारे में बात करते हुए कहा कि कभी कभी इतनी मीडिया उसके आस पास देखकर हमें डर लगता है। कई बार सैफ सोचते हैं कि उसे बोर्डिग स्कूल में डालना पड़ेगा जिससे कि वो नॉर्मल बच्चों की तरह बड़ा हो पाए।

देखिए तैमूर की कुछ खास तस्वीरें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X