मणिकर्णिका के लिए कंगना की जबरदस्त तैयारी..ये रहा सुबूत..देखें VIDEO

By Shweta

कंगना रनौत ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की बायोपिक फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मणिकर्णिकाः क्वीन ऑफ झांसी नाम की इस फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाती नजर आएंगी।फिल्म के लिए कंगना जी जान से जुटी हुई हैं।

कंगना का आज एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो तलवारबाजी की प्रैक्टिस करते नजर आ रही हैं। उनके प्रैक्टिस वीडियो को ही देखकर आप समझ जाएंगे कि वो फिल्म के लिए कितनी मेहनत कर रही हैं और इसका परिणाम फिल्म में कितना शानदार होगा।

कंगना रनौत इस फिल्म की शूटिंग करते हुए बुरी तरह घायल भी हुई थीं। उन्होंने कहा था कि "मुझे खुशी है कि रानी लक्ष्मीबाई की फिल्म बनाने में अपना खून दिया है। रानी लक्ष्मीबाई वीर योद्धा थी इसलिए मैं इस निशान के साथ शूटिंग करूंगी।"

कंगना रनौत स्टारर मणिकर्णिका 27 अप्रैल 2018 को रिलीज़ हो रही है। और ज़ाहिर सी बात है कि फिल्म से कंगना रनौत 2018 अपने नाम करने की तैयारी कर रही हैं। इसके पहले कंगना का स्केच भी जारी हो चुका है जो कि शानदार था।फिल्म के लिए कंगना रनौत ने सबसे पहले घुड़सवारी सीखी है। कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा कि अभी मुझे फिल्म के लिए काफी तैयारी करनी है। साड़ी में घुड़सवारी करना आसान नहीं होगा वो भी एक बच्चे को पीछे बांध कर।

kangana-ranaut-practicing-sword-fight-for-manikarnika

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X