एक और सुपरस्टार एक्ट्रेस प्रेग्नेंट.. बहन के पास आया ऐसा मैसेज.. हैरान रह जाएंगे आप
इस बात का पता तब लगा जब शिल्पा की बहन के पास उनकी प्रेग्नेंसी का मैसेज आया। है न चौंकाने वाली खबर? लेकिन ये पूरा सच नहीं है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक और सुपरस्टार एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबर आग की तरह फैल रही है। हाल ही में खबर आई है कि करीना कपूर के बाद अब शिल्पा शेट्टी प्रेग्नेंट हैं। वहीं इस बात का पता तब लगा जब शिल्पा की बहन के पास उनकी प्रेग्नेंसी का मैसेज आया। है न चौंकाने वाली खबर? लेकिन ये पूरा सच नहीं है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल ये खबर एक प्रैंक है। शिल्पा शेट्टी फिर से मां नहीं बनने वाली हैं। दरअसल, ये शरारत है डायरेक्टर अनुराग बसु की। जी हां! अनुराग ने शिल्पा की प्रेग्नेंसी की झूठी खबर फैलाकर उनके साथ प्रैंक करने की कोशिश की है। उन्होंने ये सब कैसे किया.. ये जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

अनुराग ने चुपके से शिल्पा का फोन लेकर ये काम किया। अनुराग ने शिल्पा के फोन से उनकी बहन शमिता शेट्टी को ये मैसेज कर दिया कि वह प्रेग्नेंट हैं। बस फिर क्या था, खुशी से पागल शमिता के कॉल्स पे कॉल्स और मैसेज पर मैसेज आने लगे। उन्होंने शिल्पा को कई फोन और मैसेज कर बधाई दी। प्रेग्नेंसी की बधाई लेकर शिल्पा को कुछ समझ नहीं आया। उन्होंने शमिता को काफी देर तक समझाया कि ऐसा नहीं है।
वहीं बाद में जाकर पता चला कि ये सब असल में अनुराग की शरारत है। इस शरारत के बाद शिल्पा और अनुराग खबू हंसे। बता दें कि इस वक्त दोनों एक साथ डांस रियलिटी शो सुपर डांसर-2 जज कर रहे हैं। इससे पहले दोनों फिल्म मेट्रो में साथ काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications