फिल्म ‘कागज़’ में किस तरह का है पंकज त्रिपाठी लुक, अभिनेता ने दिया ये जवाब

By Filmibeat Desk

पंकज त्रिपाठी ने शेयर किया कि फिल्म कागज़ में 18 साल के समय में उनके लुक में किस तरह का परिवर्तन दिखा। जी5 की आगामी फिल्म 'कागज़' को निर्माताओं द्वारा फिल्म के ट्रेलर को जारी किए जाने के बाद से कई शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

कागज़' एक सच्ची कहानी से प्रेरित है और पंकज त्रिपाठी ने लाल बिहारी के रूप में मुख्य भूमिका निभाई है, एक ऐसा व्यक्ति जिसे सरकार को यह साबित करना है कि वह जीवित है क्योंकि उसके रिश्तेदारों ने उसकी संपत्ति हासिल करने के लिए उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया है।

pankaj tripathi

फिल्म में लगभग 18 साल का समय दिखाया गया है और पंकज त्रिपाठी ने अपने लूक के बारे में बात करते हुए साजा किया की फिल्म में उनके लूक ने किस तरह का बदलाव प्राप्त किया है।

पंकज ने कहा, "यह मेरे लुक में बहुत ही सहज और सूक्ष्म बदलाव था। जब तक आप मेरे अंतिम दृश्य की तुलना पहले दृश्य के साथ नहीं करेंगे, तब तक आप मेरे रूप में परिवर्तन को नहीं पहचान सकेंगे।"

'कागज' का निर्माण सलमान खान फिल्म्स और सतीश कौशिक प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है, फिल्म सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित है और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में मोनल गज्जर और अमर उपाध्याय के साथ दिखेंगे।

फिल्म 7 जनवरी 2021 को जी5 पर रिलीज़ होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X