Record! जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा में लोगों का सैलाब.. बन गया ये चौकाने वाला रिकॉर्ड, Limca Book में दर्ज

Zubeen Garg

Zubeen Garg's funeral Record- असम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की अचानक मौत ने लोगों को हिलाकर रख दिया था। स्कूबा डाइविंग के दौरान समुंदर में उनकी मौत हो गई थी और ये सभी के लिए काफी चौकाने वाला था।

कहा जा रहा है कि लोगों को अभी भी यकीन नहीं है कि वो इस दुनिया में नहीं रहे। जुबीन की मौत की खबर जिसने भी सुनी वो हैरान रह गया और सोशल मीडिया पर पोस्ट का तूफान आ गया। हालांकि उनका अंतिम संस्कार हो चुका है लेकिन एक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

एक ऐसा रिकॉर्ड जो कि जुबीन गर्ग की दीवानगी की दास्तां को बयां करता है। इस रिकॉर्ड ने लोगों को बताया कि जुबीन गर्ग कौन थे, लोगों को बताया कि जुबीन गर्ग असम के साथ साथ पूरी दुनिया में क्यों मशहूर थे।

दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड?

बता दें कि जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा के दौरान जो कुछ भी हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया। ऐसा लग रहा था कि लोगों का सैलाब आ गया है और पूरे देश से लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे है। लिम्का बुक ने दर्ज किया है कि लोगों की ये भीड़ दुनिया भर में आजतक हुए अंतिम यात्रा की चौथी सबसे बड़ी भीड़ थी। जी हां, ये सच है और लिम्का बुक ने इस इसको आधिकारिक तौर पर बता दिया है। जुबीन गर्ग के अंतिम यात्रा के वीडियो ने लोगों को हैरान किया और किसी को अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ हो सकता है।

38000 गाने गाए

जुबीन गर्ग को लेकर मशहूर था कि एक साल में करीब 800 गाने गा देते थे। लगभग 40 भाषाओं में 38000 हजार गाना गाने वाले जुबीन गर्ग की कमी लोगों को खलेगी। गैंगस्टर फिल्म में उनका गाना 'या आली रहम आली' आज भी लोगों को पसंद है और कई जगहों पर सुनाई दे जाएगा। किसको पता था कि एक एडवेंचर उनकी मौत का कारण बन जाएगा।

More from Filmibeat

Read more about: funeral last rites zubeen garg
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X