Zubeen Garg की संदिग्ध मौत के बाद चचेरे भाई को CID ने किया गिरफ्तार, असम पुलिस में है डीएसपी

Zubeen Garg DSP Cousin Arrested- सिंगर जुबीन गर्ग के निधन के बाद से उनके फैंस और फैमिली के एक बीच एक अविश्वास था कि ऐसे अचानक कैसे हो सकता है। सिंगापुर में प्रसिद्ध गायक ज़ुबीन गर्ग की स्कूबा डाइविंग के दौरान संदिग्ध मौत हुई थी और तब से लेकर आज तक इसकी जांच चल रही थी।
लेकिन अब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है और पहली गिरफ्तारी इस केस में हो गई है। जी हां, ये गिरफ्तारी असम पुलिस के एक डीएसपी की हुई है जो कि सिंगर जुबीन गर्ग का चचेरा भाई है।
खबरें हैं कि डीएसपी संदीपन गर्ग को पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि एक अधिकारी ने बताया है कि जिस दौरान जुबीन गर्ग की मौत हुई तब संदीपन उनके साथ सिंगापुर में मौजूद थे।
संदीपन गर्ग को लेकर खुलासा
पता चला है कि असम पुलिस के इस डीएसपी से कई दिनों से पूछताछ की जा रही थी और इसके बाद गिरफ्तारी हुई है। सीआईडी के विशेष डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया है कि जुबीन गर्ग के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया गया और अब इसके आगे की कार्यवाही की जाएगी। पता चला है कि अदालत में पेश होने के बाद पुलिस की टीम रिमांड की बात करने वाली है। बता दें कि इसके पहले चार लोग और गिरफ्तार हुए हैं और ये पांचवी गिरफ्तारी इस मामले में हुई है। इस लिस्ट में श्यामकानु महंत, गायक के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा और उनके बैंड के दो सदस्य - शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृत प्रभा महंत जैसे लोग शामिल हैं। हालांकि किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था कि जुबीन गर्ग के बेहद क्लोज रहे उनके चचेरे भाई को भी अरेस्ट किया जाएगा।
पुलिस फिलहाल लगातार जांच कर रही है। ऐसा काफी कम होता है कि इस तरह की एक्टिविटी के दौरान किसी का निधन हो जाए। जुबीन गर्ग की मौत से फैंस सदमें में आ गए थे और उनके अंतिम संस्कार पर भारी भीड़ उमड़ी थी।


Click it and Unblock the Notifications











