Big Breaking: जुबीन गर्ग की मौत के बाद एक्शन में पत्नी गरिमा गर्ग, आरोपियों के खिलाफ दर्ज की FIR

Zubeen Garg Wife Garima Garg Files FIR: असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग की सिंगापुर में संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने सभी संभावित आरोपियों के खिलाफ असम CID में FIR दर्ज कराई है। परिवार की ओर से साजिश की आशंका जताई गई है, और अब जांच तेज हो गई है।
जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान निधन हो गया था। वे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए वहां गए थे। शुरुआत में इसे हादसा माना गया, लेकिन परिवार ने इसे साजिश करार देते हुए शिकायत दर्ज कराई। FIR में जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, फेस्टिवल आयोजक श्यामकानु महंता और सिंगापुर में मौजूद अन्य लोगों का नाम शामिल किया गया है। सूत्रों के अनुसार, गरिमा सैकिया गर्ग, जुबीन की बहन पामी बार्थाकुर और उनके चाचा ने ईमेल के माध्यम से यह शिकायत दर्ज कराई।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ शर्मा और श्यामकानु महंता के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। इंटरपोल की मदद से ये नोटिस सुनिश्चित किए जा रहे हैं ताकि आरोपी किसी अन्य देश न भाग सकें। सीएम ने कहा, "सभी FIR को CID को सौंप दिया गया है, और गहन जांच के लिए संयुक्त मामला दर्ज किया जा रहा है।"
समन भारतीय दूतावास के जरिए सिंगापुर पहुंचाए जा चुके हैं।मामले की शुरुआत में मोरीगांव पुलिस स्टेशन में पहली FIR दर्ज हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि साजिश के तहत जुबीन को गाने के बहाने विदेश ले जाया गया और उनकी हत्या की गई। इसके बाद कई अन्य शिकायतें दर्ज हुईं, जो अब CID के पास हैं।


Click it and Unblock the Notifications











