Zubeen Garg की मौत के बाद पत्नी का बयान आया सामने, रोते-रोते फैन्स से की ये अपील...

Zubeen Garg

गैंगस्टर फिल्म में 'या अली' गाना गाने वाले सिंगर जुबीन गर्ग अब इस दुनिया में नहीं रहे। जुबीन गर्ग की अचानक मौत की खबर ने लोगों को उनके चाहने वालों को और परिवार के सदस्यों को सदमे में डाल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जुबीन गर्ग वेकेशन के लिए सिंगापुर गए थे जहां स्कूबा डाइविंग के दौरान उनका निधन हो गया। बता दें कि इस मामले में जुबीन गर्ग के मैनेजर समेत कई लोगों को शक के घेरे में लिया गया है और उनपर FIR भी दर्ज की गई है।

दिल का दौरा पड़ने की हुई मौत

कई लोगों का कहना था कि स्कूबा डाइविंग के दौरान उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी जिस वजह से उनका निधन हो गया था, लेकिन जुबीन गर्ग के पत्नी का पहना है कि जुबीन गर्ग को दिल का दौरा पड़ा था। जब उनकी हालत अधिक बिगड़ी तब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जुबीन की सांसे थक चुकी थीं। जुबीन गर्ग के मौत के चलते कई लोगों का शक उनके मैनेजर पर जा रहा है। वहीं इसी सिलसिले में जुबीन गर्ग की पत्नी ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बयान जारी किया है।

जुबीन की पत्नी ने किया अनुरोध

इस वीडियो में जुबीन गर्ग की पत्नी हाथ जोड़कर रोते-रोते लोगों स अपील करती हैं इंडिया टुडे के मुताबिक वह कहती हैं कि- जुबीन जब जिंदा था तब आप लोगों ने उन्हें बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया और जुबीन ने भी आप सभी को उतना ही प्यार किया है। मुझे उम्मीद है कि उनके अंतिम कार्य शांतिपूर्वक संपूर्ण होंगे। पुलिस और राज्य प्रशासन भी पूरा सहयोग कर रहे हैं।

सिद्धार्थ ने की थी मदद

जुबीन गर्ग की पत्नी ने कहा कि- जुबीन आएंगे और उन्हें हम आखिरी बार देख पाएंगे, जुबीन के साथ उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा भी आ रहे हैं। जो हमेशा से उनके लिए भाई जैसे रहे थे। गरिमा कहती हैं कि जब जुबीन गर्ग को साल 2020 में दिल का दौरा पड़ा था तब हमें मु्ंबई जाना पड़ा था कोरोना के समय जब सब बंद था और हमें काफी परेशानी हो रही थी तब सिद्धार्थ ने हमारी मदद की थी। हमें खाना और हमारी जरूरत की सामान हम तक पहुंचाई इतना ही नहीं वह ही जुबीन को मुंबई से लेकर आए थे।

सिद्धार्थ के बिना कुछ नहीं कर सकती

गरिमा ने कहा कि जिस किसी ने भी सिद्धार्थ के लिए कुछ कहा था तब-तब जुबीन आगे बढ़े और सिद्धार्थ का साथ दिया। कृपा करके आप सिद्धार्थ को जुबीन की अंतिम यात्रा में शामिल होने दें। मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि सिद्धार्थ के बारे में गलत ना सोचें। मुझे आप लोगों का और सिद्धार्थ का समर्थन चाहिए उनके बिना तो मैं कुछ नहीं कर सकती। सिद्धार्थ के खिलाफ जो FIR की गई है उसे भी वापस ले लिया जाए।

Read more about: zubeen garg
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X