जुबीन गर्ग के अंतिम दर्शन करने सरुसजाई स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बनाया जाएगा सिंगर के नाम का स्मारक

Zubeen garg

असम के पॉपुलर सिंगर जुबीन गर्ग अब इस दुनिया में नहीं हैं। बता दें कि जैसे ही उनकी मौत की खबर परिवार और फैन्स को लगी लोग अपने आंसू रोक नहीं पाए। जुबीन के चाहने वाले तो अभी तक इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। बता दें कि आज जुबीन गर्ग को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों में नहीं बल्कि लाखों में लोग जमा हो गए हैं। जुबीन गर्ग के अंतिम दर्शन करने के लिए सड़कों पर भारी हुजूम जमा हो गया। किसी के आंसू नहीं रुके तो कोई चीखता चिल्लाता नजर आया।

अंतिम संस्कार के बाद बनेगा स्मारक

बता दें कि जुबीन गर्ग की अंतिम विदाई के लिए लोग गुवाहटी के सरुसजाई स्थित अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम में जमा हुए। जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देते हुए असम के मंत्री ने कहा कि असम सरकार जुबीन की अंतिम विदाई के लिए गुवाहटी और आसपास के स्थल की तलाश कर रही है, लेकिन अंतिम निर्णय उनके परिवार का होगा। रनोज पेगू ने कहा कि जहां जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार होगा वहीं उनका स्मारक भी बनाया जाएगा।

जमा हुआ भारी जनसैलाब

बता दें कि जैसे ही लोगों ने जुबीन गर्ग के निधन की खबर सुनी लोगों ने रात भर उनके गाने चलाकर रखे लोगों के हाथ में उनके पोस्टर थे। जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देने के लिए अलग-अलग शहरों से लोग जमा हुए थे। बता दें कि जुबीन गर्ग की अंतिम दर्शन करने के लिए सुबह 9 बजे से लेकर शाम सात बजे तक का समय था। शव को पहले उनके घर कहिलीपाड़ा स्थित आवास में पहुंचाया जाना था, लेकिन जैसे ही एयरपोर्ट पर जुबीन गर्ग का शव आया लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिस वजह से अंतिम विदाई की गति काफी हलके हो गई।

Read more about: zubeen garg
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X