..................... Zubeen Garg Death Video Zubeen Garg last minutes capture in camera before death Zubeen Garg last video watch - Hindi Filmibeat

Zubeen Garg Death Video: कैमरे में कैद हुए जुबीन गर्ग के आखिरी लम्हे, हंसी-खुशी पहनी लाइव जैकेट और.. यहां देखे

Zubeen Garg Death Video

Zubeen Garg Death Video: असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग का शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में निधन हो गया। वह स्कूबा डाइविंग कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। डॉक्टरों ने उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल में मृत घोषित किया।

अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें जुबीन गर्ग स्कूबा डाइविंग सूट और लाइफ जैकेट पहनते हुए नजर आ रहे हैं। वह समुद्र में उतरने की तैयारी कर रहे थे। यह वीडियो उनके चाहने वालों को बेहद भावुक कर रहा है।

52 साल के जुबीन गर्ग को समुद्र से निकालने के बाद CPR दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह शनिवार को एक नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने वाले थे।

असम सरकार उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है कि सिंगापुर में पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है और अब शव भारतीय अधिकारियों की देखरेख में भारत लाया जा रहा है।

जुबीन गर्ग ने 2006 में बॉलीवुड गाने 'या अली' से देशभर में पहचान बनाई थी। उन्होंने असमिया संगीत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया और पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति को देशभर में लोकप्रिय किया। उनका जाना संगीत जगत और उनके लाखों प्रशंसकों के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

Read more about: zubeen garg bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X