इस हसीना के साथ दिल्ली मेट्रो में हुई गंदी हरकत, 2-3 लड़के करते रहे... बोलीं- कोई साथ नहीं देता...

Zoya Hussain

Actress Molested In Delhi Metro: जोया हुसैन बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने मुक्काबाज जैसी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। अभी हाल ही में उन्हें मनोज बाजपेई के साथ में 'भैया जी' फिल्म में देखा गया। इसके बाद में हर जगह जोया हुसैन की ही चर्चा हो रही है।

बता दें कि जोया हुसैन की पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। वह हमेशा से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी। उन्होंने दिल्ली का थिएटर ग्रुप भी ज्वाइन किया था। रंगमंच के दौरान उन्हें एक फिल्म का ऑफर मिला। लेकिन कॉलेज के थर्ड ईयर के फाइनल एग्जाम होने के चलते उनका यह मौका हाथ से निकल गया।

लेकिन फिर जोया हुसैन ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद मुंबई आई। वह मुंबई को दिल्ली की तुलना में काफी ज्यादा सुरक्षित शहर मानती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि "मेरे साथ दिल्ली में कई बार छेड़छाड़ हुई और मैं कॉलेज धौला कुआं में जाती थी। अगर आप दिल्ली में शाम को बाहर निकल जाते हैं तो एक डर और बेचैनी हमेशा मन में रहती है।"

जोया हुसैन ने खुलासा किया कि वह दिल्ली मेट्रो में भी कई बार छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी है। एक्ट्रेस ने कहा कि "वहां पर यह सब नॉर्मल है। लेकिन अगर मुंबई में आपको कोई छेड़ देता है तो वहां पर लोग आपके साथ खड़े होकर आपका स्टैंड लेंगे। लेकिन दिल्ली में ऐसा नहीं है। वहां पर कोई कुछ नहीं बोलता और मैं गुडगांव में रहती हूं।"

जोया हुसैन ने बताया कि "मेरे घर के पास में एक माल है और यह तकरीबन मेरे घर से 20 मिनट की दूरी पर है। मैं वहां पर एक दिन फिल्म देखने गई और कुछ लड़के भी आए हुए थे। लेकिन जब मैं घर लौटने लगी तो दो से तीन लड़के मेरा पीछा करने लगे। पहले तुम्हें धीरे-धीरे चल रही थी और जब मुझे पता चला कि वह मेरा पीछा कर रही है तो मैं डर के मारे जोर से भागने लगी।"

जोया हुसैन बताती है कि दिल्ली में हमें बाहर जाने की शाम के बाद इजाजत नहीं होती थी। लेकिन मुंबई की बात की जाए तो यह है दिल्ली के मुकाबले काफी सुरक्षित शहर है। यहां पर लड़कियां फ्लैट शेयर करके रहती हैं और देर रात पर काम से लौट भी सकती है। मुंबई में मुझे अभी तक ऐसा कोई भी अनुभव नहीं हुआ। मैं और मेरी बहन अकेले रहते हैं और मेरे माता-पिता इस बात से संतोष है कि हम एक सुरक्षित शहर में है।

More from Filmibeat

Read more about: zoya hussain
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X