बॉम्बे वेलवेट एक बेहतरीन फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर होगी हिट- जोया अख्तर
जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो से पहले जोया के करीबी दोस्तों की फिल्म बॉम्बे वेलवेट बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। जोया अख्तर का कहना है कि उन्होंने बॉम्बे वेलवेट देखी है और ये एक बेहतरीन फिल्म है।

हाल ही में दिल धड़कने दो फिल्म के म्यूसिक लॉंच के दौरान जोया अख्तर से जब ये बोला गया कि दिल धड़कने दो को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं और ये बॉलिवुड के इस वक्च चल रहे बुरे वक्त को खत्म करेगी तो जोया का कहना था-
"बॉम्बे वेलवेट भी रिलीज हो रही है और मैंने फिल्म देखी है। मुझे यकीन है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी। बहुत ही बेहतरीन फिल्म है।"
जोया ने ये भी कहा कि बॉम्बे वेलवेट उनके करीबी दोस्तों की फिल्म है और वो चाहती हैं कि बॉम्बे वेलवेट बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करे।
bombay velvet zoya akhtar farhan akhtar ranbir kapoor ranveer singh bollywood बॉम्बे वेलवेट जोया अख्तर फरहान अख्तर रणबीर कपूर रणवीर सिंह बॉलिवुड


Click it and Unblock the Notifications

