ज़ोया अख्तर 3 स्टारकिड्स को करेंगी लॉन्च- सुहाना खान, खुशी कपूर के साथ बिग बी के नाती अगस्त्य नंदा का डेब्यू
ज़ोया अख्तर बॉलीवुड के उन फिल्ममेकर्स में हैं, जिनकी फिल्मों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह रहता है। खासकर युवाओं के बीच उनकी फिल्मों की बहुत पॉपुलैरिटी देखी जाती है। अब जबकि ज़ोया अख्तर की अगली फिल्म को लेकर अफवाहें शुरु हो चुकी हैं, लोग इसकी आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात है कि रिपोर्ट्स के अनुसार, ज़ोया इस फिल्म से तीन स्टारकिड्स को लॉन्च करने वाली हैं।
जी हां, ना केवल सुहाना खान, बल्कि फिल्म निर्माता- निर्देशक जोया अख्तर कॉमिक बुक आर्ची पर आधारित अपने डिजिटल वेंचर के साथ 3 स्टारकिड्स लॉन्च करने वाली हैं। सुहाना खान के साथ फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी दिखेंगे।

ये एक हाई स्कूल लव ट्रांगल ड्रामा होगा। जल्द ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। फिलहाल, जहां फिल्म से जुड़ी बातें बाहर नहीं आई हैं.. पिंकविला के एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में सुहाना और खुशी.. आर्ची कॉमिक के किरदार बेट्टी और वेरोनिका का किरदार निभाने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











