..................... Zoya Akhtar to direct MC Sher Sidhant Chaturvedi in a spin off biopic of Gully Boy - Hindi Filmibeat

गली बॉय स्पिन ऑफ: एम सी शेर की बायोपिक बनाएंगी ज़ोया अख्तर, सिद्धांत चतुर्वेदी होंगे हीरो

एम सी शेर तो सबको याद ही होगा? ज़ोया अख्तर की गली बॉय का सबसे सशक्त किरदार जिसने मुराद को पंख दिए। फिल्म में एम सी शेर की भूमिका निभाई थी सिद्धांत चतुर्वेदी ने जिनके शानदार अभिनय ने क्रिटिक्स और फैन्स दोनों का दिल जीता था। और अब ज़ोया अख्तर उनके काम से इतनी खुश हुई हैं कि उनकी अगली फिल्म के लीड हीरो हैं सिद्धांत चतुर्वेदी।

ये फिल्म गली बॉय का स्पिन ऑफ होगी और मुराद के गुरू और दोस्त एम सी शेर की बायोपिक होगी। गली बॉय और एम सी शेर ने एक साथ काफी अच्छा म्यूज़िक बनाया है और इसलिए ज़ोया अख्तर अब मुराद के बाद एम सी शेर की कहानी की गहराईयों में उतरना चाहती हैं।

गौरतलब है कि फिल्म में भी एम सी शेर की कहानी काफी सशक्त थी लेकिन पूरी तरह से उसे मुख्य प्लॉट में नहीं लाया जा सकता था। एम सी शेर और मुराद की कठिनाईयां एक सी ही थीं। असल में एम सी नैज़ी के नाम से पहचाने जाने वाले एम सी शेर भी एक मुश्किल परिवार के हालात से जूझते हुए ऊपर आए।

zoya-akhtar-to-direct-mc-sher-sidhant-chaturvedi-in-a-spin-off-biopic-of-gully-boy

गौरतलब है कि गली बॉय, डिवाईन और नैज़ी की एक काल्पनिक सी कहानी थी। जहां फिल्म की कुछ घटनाएं और पूरा एक्सपीरियंस एक सच था वहीं फिल्म की कहानी को बेहतर बनाने के लिए इसे काल्पनिक ही रखा गया था। अब देखना है कि एम सी शेर की कहानी में और क्या देखने को मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X