किसने कहा मैं शीला को फिर से जवान कर रही हूं: जोया अख्तर

उन्होंने साफतौर पर यह बात कही है कि इस अवसर के लिए उन्होंने कुछ अलग ही सोच रख है। जोया का कहना है कि वह कोई डॉक्यूमेंट्री नहीं बना रही हैं। अगर कुछ ऐसा है भी तो इसकी घोषणा वह इस सप्ताह के अंत तक कर देंगी। उन्होंने कहा मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकती जब तक की वह पूरी तरह से तैयार ना हो जाए।
आपको बता दें कि ऐसी खबरें आ रही थी कि जोया 'शीला की जवानी' के नाम से एक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग करने जा रही हैं जिसमें कैटरीना कैफ भी अपना अदाकारी दिखाने वाली हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे किरदार के उपर है जो शीला से मिलने के लिए पागल है।
यानी जोया खुद भी इस राज पर से कोई पर्दा नहीं उठाना चाहती हैं। वैसे कोई भी अपनी क्रिएटीविटी को दर्शकों के सामने लाने से पहले लाख बहाने बनाता हैं देखते हैं जोया का यह फंडा काम करता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications