..................... Zoya Akhtar says Ranveer Singh Replacing Shahrukh Khan Is Nonsense - Hindi Filmibeat

DON 3 में नहीं होंगे रणवीर सिंह- जोया अख्तर ने कहा- बिल्कुल बकवास खबर है

Recommended Video

Ranveer Singh replaces Shahrukh Khan in Don 3; Zoya Akhtar reveals the truth; Watch video |FilmiBeat

कुछ ही दिनों पहले अफवाह उड़ी थी कि फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से शाहरुख खान ने हाथ पीछे खींच लिये हैं और अब फिल्म के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया जा रहा है। लेकिन हाल ही में जब जोया अख्तर से एक इवेंट के दौरान इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने सिरे से नकार दिया। जोया ने कहा, यह पूरी तरह से बकवास खबर है।

जोया से जब डॉन 3 को लेकर आगे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- ना ही मैं फरहान अख्तर हूं, ना शाहरुख खान हूं और ना ही रितेश सिधवानी। बहरहाल, जोया ने इतना साफ कर दिया कि डॉन 3 के लिए फिलहाल रणवीर सिंह से कोई बात नहीं की जा रही है। जाहिर है शाहरुख फैंस इस बात से खुश हो सकते हैं।

Zoya Akhtar

डॉन 3 की बात करें तो अब तक फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फरहान अख्तर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में साफ किया है कि वो केवल राकेश ओम प्रकाश मेहरा की अगली फिल्म पर फोकस कर रहे हैं। ये एक बायोपिक है। और फरहान इस फिल्म के लिए कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। रही बात डॉन 3 की तो वो फिल्म फिलहाल तो नहीं बन रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X