..................... ज़ोया अख्तर की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म गली बॉय जापान में रिलीज़ को तैयार है | Zoya Akhtar - Ranveer Singh's Gully Boy to release in Japan - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह - ज़ोया अख्तर की गली बॉय एक बार फिर से झंडे गाड़ने को तैयार है, जानिए डीटेल्स

रणवीर सिंह स्टारर गली बॉय ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े हैं। और अब ये फिल्म इंटरनेशनल स्तर पर भी अपना परचम लहराने के लिए तैयार है। खबर है कि फिल्म अक्टूबर में जापान में रिलीज़ होने जा रही है। और इस बात से रणवीर सिंह काफी खुश हैं।

अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए रणवीर सिंह ने कहा, मैं बहुत खुश हूं और बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं कि गली बॉय जापान में रिलीज़ होने जा रही है। मैं कभी जापान गया नहीं हूं लेकिन उस देश के बारे में हमेशा अच्छी चीज़ें सुनी हैं और देखी हैं।

zoya-akhtar-ranveer-singh-s-gully-boy-to-release-in-japan

रणवीर ने आगे कहा, मैं किसी दिन जापान ज़रूर जाउंगा। फिलहाल तो गली बॉय वहां रिलीज़ हो रही है और मैं उन सब के लिए गर्व महसूस कर रहा हूं जिन्होंने इस फिल्म पर मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि जापान के लोग ये फिल्म देखेंगे और पसंद भी करेंगे।

गौरतलब है कि गली बॉय, डिवाईन और नैज़ी नाम के दो स्ट्रीट रैपर से प्रेरित एक कहानी है जो इस इंडस्ट्री में अपना नाम कमाते हैं। रणवीर सिंह फिल्म में मुराद नाम के एक रैपर का किरदार निभा रहे हैं जो गली बॉय नाम से मशहूर हो जाता है।

फिल्म में बहुत कुछ ऐसा था जिसने लोगों का दिल जीता था और जापान में रिलीज़ होने से पहले हम आपको फिल्म की कुछ खास बातें एक बार फिर से याद दिला देते हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X