ज़ोया अख्तर बना रही हैं सलीम - जावेद की जोड़ी पर फिल्म, दो साल से कर रही तैयारी
खबर थी कि ज़ोया अख्तर गली बॉय के बाद एक गैंगस्टर फिल्म पर काम कर रही हैं। लेकिन इस फिल्म के साथ ही ज़ोया अख्तर चुपचाप एक और फिल्म पर काम कर रही थीं। ये फिल्म है मशहूर लेखक जोड़ी सलीम - जावेद पर एक डॉक्यू- ड्रामा। जी हां, ज़ोया अख्तर अपने पिता जावेद अख्तर और सलमान खान के पिता सलीम खान पर फिल्म बनाने जा रही हैं।
गौरतलब है कि सलीम - जावेद हिंदी सिनेमा की पहली स्टार लेखक जोड़ी थी। 1971 - 1987 तक दोनों ने एक साथ 24 फिल्मों में काम किया और फिर एक दूसरे से अलग हो गए।

लेकिन जब तक दोनों ने साथ काम किया उन्होंने बॉलीवुड के इतिहास की कुछ बेहतरीन फिल्में लिखीं। इन फिल्मों की लिस्ट में ज़ंजीर, शोले, दीवार, सीता और गीता, त्रिशूल, डॉन, शान, शक्ति जैसी फिल्में शामिल हैं।

दो साल से कर रही हैं तैयारी
पिंकविला की इस रिपोर्ट की मानें तो ज़ोया अख्तर इस फिल्म की तैयारी दो साल से कर रही हैं। वो चाहती हैं कि वो अपने पिता जावेद अख्तर और उनके पार्टनर सलीम खान की ज़िंदगी और करियर को Document करें।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जाएगी फिल्म
ज़ोया का ये प्रोजेक्ट किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जाएगा। ज़ोया का मानना है कि सलीम जावेद की स्क्रिप्ट और फिल्मों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लेखकों को एक नई दिशा दी थी। और इसलिए उनकी कहानी लोगों तक पहुंचनी ही चाहिए। पहले ज़ोया ये फिल्म थिएटर के लिए प्लान कर रही थी। लेकिन लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपना फैसला बदल दिया।

डॉक्यू - ड्रामा फॉर्मैट में होगी फिल्म
ये फिल्म Docu - Drama Format में होगी जो सिनेमा के सुनहरे दशकों की सफलताएं और असफलताओं की कहानी बताएगी। फिल्म के लिए ज़ोया सलीम खान और जावेद अख्तर दोनों से ही अलग अलग बात कर रही हैं।

कौन होगा सूत्रधार
अब इस फिल्म का सूत्रधार खुद सलीम - जावेद होंगे या फिर कोई और उनका किरदार निभाएगा ये देखना होगा। अगर लोगों ने इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया तो ज़ोया अख्तर आगे सलीम - जावेद की बायोपिक प्लान कर सकती है।

लिखी हैं बेहतरीन फिल्में
गौरतलब है कि सलीम खान से अलग होने के बाद जावेद अख्तर ज़्यादातर गीतकार के तौर पर एक्टिव रहे। हालांकि उन्हें लगभग 20 फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी। वहीं अपने दोनों बच्चों की सारी फिल्मों में उन्होंने काम किया।

कर रहे हैं वापसी
स्क्रीनराईटर के तौर पर जावेद अख्तर 15 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। वो एक जंगल एडवेंचर की कहानी की स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं जिसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल इंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगी।

रिटायरमेंट ले चुके हैं सलीम खान
वहीं सलीम खान फिल्मों से रिटायरमेंट ले चुके हैं। हालांकि वो अकसर अपने बेटों के साथ रियलिटी टीवी का हिस्सा बनते दिख जाते हैं। वहीं सलीम खान, टीवी और रेडियो पर कई टॉक शो के मेहमान बनकर लोगों के साथ अपने अनुभव भी शेयर करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











