कंगना रनौत पर जोया अख्तर का जवाब- मुझे उनकी बातें समझ नहीं आ रही
Recommended Video

कंगना रनौत ने कुछ दिनों पहले बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर आरोप लगाया था कि कोई उनकी फिल्म को प्रमोट नहीं करता। खास कंगना ने आलिया पर जमकर निशाना साधा था। कंगना ने कहा था कि जो लोग मुझसे अपनी फिल्मों की रिलीज के समय सपोर्ट मांगते हैं, मेरी फिल्म को सपोर्ट नहीं करते हैं। ऐसे लोगों की सफलता मेरे लिए कोई मायने नहीं रखती है।
हाल ही में जब गली बॉय की निर्देशक जोया अख्तर से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इस विवाद को पूरी तरह से इग्नोर ही कर दिया। जोया ने कहा- लोग कंगना के काम को पसंद करते हैं, मुझे तो यही नहीं समझ आ रहा है कि उनका आरोप किया है.. I'm sorry..

बता दें, कंगना ने आलिया पर कहा था- आलिया ने उन्हें राज़ी फिल्म का ट्रेलर भेजा था और उन्होंने उसकी जम कर तारीफ की थी। लेकिन जब उनकी फिल्म मर्णिकर्णिका आयी तो किसी भी एक्ट्रेस ने न तो उनकी तारीफ की और न ही बधाई तक दी।
बहरहाल, कंगना के गुस्से पर आलिया ने सिर्फ इतना ही कहा, मुझे नहीं लगता की कंगना मुझे नापसंद करती हैं। मैंने जानबूझकर उन्हें दुखी नहीं किया है। यदि मेरी किसी बात से वह नाराज हैं तो मैं उनसे पर्सनल लेवल पर माफी मांगूगी। लेकिन मैं यह हमेशा से कहती आई हूं कि मैं उनकी एक्टिंग और व्यक्तित्व की बहुत सराहना करती हूं। लेकिन फिलहाल मैं शूटिंग में बिजी थी इसीलिए मैंने मणिकर्णिका अभी देखी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications