करीना और रणबीर कपूर पर बनेगी फिल्म
एक आवार्ड फंक्शन के दौरान बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान ने रणबीर कपूर की खिल्ली उड़ाते हुए कहा था कि तू सबका हीरो बन सकता है लेकिन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर तेरी हिरोइन नहीं बन सकती। इस बात पर रणबीर की बोलती बंद हो गई थी।
लेकिन खबर आ रही है कि ये दोनों एक फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वो लीड रोल में भी दिखाई देंगे। लेकिन एक कपल की तरह नहीं बल्कि भाई बहन की जोड़ी के रूप में दिखेंगे। 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' को मिली सफलता के बाद जोया अख्तर अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रही हैं और इस फिल्म में रणबीर और बेबो साथ काम करने जा रहे हैं।
जोया ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट के बारे में करीना से बात कर ली है उन्हें भी फिल्म काफी पसंद आई। रणबीर भी इस फिल्म की कहानी में इंट्रस्ट दिखा रहे हैं। हो सकता है कि आने वाले कुछ समय में इस फिल्म की औपचारिक तौर पर घोषणा कर दी जाए।
रणबीर और करीना कई बार कह चुके हैं कि अगर मौका मिले तो वह दोनों एक सात फिल्म में काम करना चाहते हैं। लेकिन कहानी में दम होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications