The Archies: सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा ने खत्म की डेब्यू फिल्म की शूटिंग, सेट से फोटोज़ वायरल

The Archies: सुहाना खान, खुशी कपूर, Dot, मिहिर आहूजा, युवराज मेंडा, अगस्त्य नंदा और वेदांग रैना स्टारर फिल्म "द आर्चीज" की शूटिंग खत्म हो चुकी है और सेट के आखिरी दिन से पूरी टीम की तस्वीरें वायरल हो रही है। ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बन रही इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
ये एक हाई स्कूल लव ट्रांगल ड्रामा होगा। फिल्म में सुहाना खान 'वेरोनिका', खुशी कपूर 'बेट्टी' और अगस्त्य नंदा 'आर्चीज' का किरदार निभा रहे हैं। स्टारकास्ट के मामले में ये फिल्म काफी खास है.. क्योंकि इस फिल्म से ना सिर्फ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्मों में डेब्यू कर रही है.. बल्कि श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, समेत 7 नए चेहरे नजर आ रहे हैं।
नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से 'द आर्चीज' की शूटिंग के अंतिम दिन की तस्वीरें शेयर की हैं, जहां पूरी टीम को साथ देख सकते हैं।

बेहतरीन लॉन्च
कोई शक नहीं कि इन सभी नए चेहरों को डेब्यू के लिए जोया अख्तर की फिल्म से बेहतर प्लेटफॉर्म नहीं मिल सकता। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, गली बॉय, दिल धड़कने दो, मेड इन हेवन जैसी फिल्में और सीरिज के साथ जोया दर्शकों का दिल पहले ही जीत चुकी हैं।

डेब्यू का इंतजार
बता दें, सुहाना खान न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स से पढ़ाई कर वापस लौटी हैं। सुहाना काफी समय से अपने स्तर पर एक्टिंग में सक्रिय हैं। अपने स्कूल के थियेटर ग्रुप में सुहाना ने कई सारे नाटक किए हैं। और अब जल्द ही वह अपनी पहली हिंदी फिल्म में दिखेंगी।

म्यूजिकल ड्रामा
ज़ोया अख्तर, हाई स्कूल म्यूज़िक की तर्ज पर एक बेहद मॉडर्न और युवाओं के दिल के करीब कहानी बनाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने मशहूर आर्चीज़ कॉमिक्स को फिल्म में बदलने का फैसला लिया।

शाहरुख ने दी थी पूरी टीम को शुभकामनाएं
शाहरुख खान ने फिल्म की टीम के लिए ट्विट करते हुए लिखा था- "आर्चीज़ डाइजेस्ट को बुक रेंटल स्टोर्स से 25 पैसे प्रति दिन किराए पर लेने से लेकर जोया अख्तर को उसे स्क्रीन पर जीवंत करते देखना.. अविश्वसनीय है। सभी कलाकारों को शुभकामनाएं क्योंकि वे सबसे खूबसूरत प्रोफेशन में अपना पहला छोटा कदम बढ़ा रहे हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











