रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म 'गली बॉय'- निर्देशक ने कंफर्म कर दिया सीक्वल

रणवीर सिंह- आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय मे बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन दिखाया है। जिसके बाद निर्देशक जोया अख्तर ने कंफर्म किया है कि वो इस फिल्म के सीक्वल पर भी काम कर रही हैं। गली बॉय को ना सिर्फ समीक्षकों ने बल्कि आम दर्शक वर्ग ने भी खूब पसंद किया। रणवीर- आलिया- सिद्धांत- विजय शर्मा जैसे दमदार कलाकार और फिल्म की कहानी ने सभी के दिलों को छू लिया।

गली बॉय पर बात करते हुए जोया ने कहा, मेरी को-राइटर रीमा कागती और मुझे लगता है कि हमारे देश में हिप-हॉप संस्कृति पर काफी कुछ कहा जा सकता है। इसलिए हम फिल्म की थीम को लेकर एक और स्क्रिप्ट तैयार करने की योजना बना रहे हैं।

Gully Boy

जोया अख्तर ने यह भी कंफर्म कर दिया कि फरहान उनकी अगली फिल्म का भी हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने कहा, फरहान गली बॉय जैसी फिल्म में फिट ही नहीं होंगे.. और हम दोनों को ही इस बात का अफसोस है। फरहान रॉक ऑन सीरीज से संगीत की एक पूरी तरह से अलग शैली से जुड़ा है। लिहाजा, दर्शकों के लिए फरहान को अचानक स्टेडियम-रॉक से हिप-हॉप रैपर के रूप में देखने में मुश्किल भी हो जाएगा।

बहरहाल, गली बॉय सीक्वल में जोया यही स्टारकास्ट रखेंगी.. या कुछ तब्दीली की जाएगी.. इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा है। गौरतलब है कि गली बॉय ने भारत में 134 करोड़ की कमाई की है। फिल्म सुपरहिट रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X