..................... Zohran Mamdani mother meera nair Kamasutra leaked scenes that banned 29 years back in india - Hindi Filmibeat

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की मम्मी के कामसूत्र सीन वायरल, 29 सालों पहले हुए थे बैन

Zohran Mamdani Mother Kamasutra Leaked Scenes

Zohran Mamdani Mother Kamasutra Leaked Scenes: इन दिनों न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर जोहरान ममदानी का नाम अमेरिका से लेकर भारत तक चर्चा में है। वे न केवल शहर के पहले भारतीय-अमेरिकी मुस्लिम मेयर बने हैं, बल्कि अब तक के सबसे युवा मेयर भी हैं। उनकी ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर उनकी राजनीतिक यात्रा से ज्यादा उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि चर्चा का विषय बन गई है।

दरअसल, जोहरान ममदानी प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मीरा नायर के बेटे हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। मीरा नायर की फिल्मों में समाज, रिश्ते, पहचान और स्त्री स्वतंत्रता की झलक देखने को मिलती है। उनकी 1996 में आई फिल्म 'कामसूत्र: अ टेल ऑफ लव' अपने समय की सबसे चर्चित और विवादास्पद फिल्मों में रही।

यह फिल्म 16वीं सदी के भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित थी, जिसमें प्रेम, ईर्ष्या और आत्म-खोज की कहानी दिखाई गई थी। इसमें इंदिरा वर्मा, सरिता चौधरी, रेखा, नवीन एंड्र्यूज और रमन टिकराम जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था। उस दौर में फिल्म की बोल्ड थीम और प्रस्तुतिकरण को लेकर काफी विवाद हुआ और भारत में इसे प्रतिबंधित भी कर दिया गया था।

अब करीब तीन दशक बाद, जब मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर बने हैं, तो उनकी यह पुरानी फिल्म एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कई लोग उनकी मां की फिल्म के दृश्यों और पोस्टरों को साझा कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे मीरा नायर की कला दृष्टि और महिला स्वतंत्रता की साहसिक अभिव्यक्ति के रूप में देख रहे हैं।

मीरा नायर ने हमेशा अपनी फिल्मों के माध्यम से समाज के जटिल पहलुओं को उजागर किया है - चाहे वह 'सलाम बॉम्बे!', 'मॉनसून वेडिंग' हो या फिर 'कामसूत्र'। अब उनके बेटे जोहरान ममदानी की राजनीतिक सफलता ने एक तरह से उनकी फिल्मों को फिर से चर्चा में ला दिया है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X