101 साल की हुईं जोहरा सहगल
भारतीय फिल्म जगत और रंगमंच का एक बड़ा नाम अभिनेत्री जोहरा सहगल ने शनिवार को अपना 101वां जन्मदिन मनाया। 27 अप्रैल 1912 को जन्मीं जोहरा सहगल ने अपना करियर कोरियोग्राफर के रूप में शुरू किया था।
जोहरा ने कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया है। उन्हें लोग पर्दे पर ऐश की दादी के रूप में ज्यादा पहचानते हैं। उन्होंने ऐश्वर्या के साथ हम दिल दे चुके सनम में काम किया था।

उनके साथ काम कर चुके सिने दर्शकों और कई बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाईयां दी है। दिव्या दत्ता ने ट्विटर पर लिखा है कि खूबसूरत जोहरा को मेरी ओर से जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं। वह स्वस्थ रहें और आबाद रहें। मैं उनके साथ काम कर पायी यह मेरी खुशकिस्मती है।


Click it and Unblock the Notifications











